उपसर्ग क्या है | उपसर्ग का परिभाषा क्या है | उपसर्ग कितने प्रकार के होते है | बार-बार परीक्षा में पूछे जाने वाले उपसर्ग के प्रश्न

उपसर्ग क्या है, उपसर्ग का परिभाषा क्या है, उपसर्ग कितने प्रकार के होते है, बार-बार परीक्षा में पूछे जाने वाले उपसर्ग के प्रश्न , hindi व्याकरण उपसर्ग
हेल्लो मेरे प्यारे साथियों स्वागत है आपका एक नई पोस्ट में आज के इस पोस्ट में हमलोग देखने वाले है उपसर्ग क्या होता है और उपसर्ग का परिभाषा क्या होता है, उपसर्ग कितने प्रकार के होते है और साथ ही आपके परीक्षा में पूझे जाने वाला सवाल जो उपसर्ग का होता है उसको भी देखेंगे | 
Upsarg Hindi Vyakran

दोस्तों उपसर्ग जो एक हिंदी व्याकरण का एक अच्छा विषय है इस टॉपिक से बहुत सरे प्रश्न आपके परीक्षा में पूछा जाता है और अगर आप इसके बारे में जान लेते है तो इससे पूछे जाने वाले सभी सवाल का जवाब देकर आप बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है |

जैसा की आप जानते है अभी झारखण्ड के सभी गवर्मेंट स्कूल में साप्ताहिक परीक्षा ली जा रही है और सितम्बर माह के सिलेबस में उपसर्ग भी दिया हुआ है | तो आपको इसके बारे में जानना जरुरी है | दोस्तों यह पोस्ट अपने सभी दोस्तों के पास जरुर शेयर कर दीजियेगा जिससे आपके सभी दोस्तों को भी इसके बारे में जानने का मौका मिलेगा |


अध्याय : उपसर्ग

विषय : हिन्दी व्याकरण

1. उपसर्ग किसे कहते है ?
उत्तर : जो शब्दांश किसी शब्द से पहले लगकर उस शब्द के अर्थ को परिवर्तित कर देते है, वे उपसर्ग कहलाते है | 

उपसर्ग शब्द दो शब्द के मेल से बना है, उप और सर्ग | 'उप' का अर्थ है निकट और 'सर्ग' का अर्थ है सृष्टि | व्याकरण की दृष्टी से उपसर्ग का अर्थ है - निकट लगाकर नया शब्द बनाना |


2. उपसर्ग कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर : 
उपसर्ग मुख्यत: तीन प्रकार का होता है -
    (क) तत्सम उपसर्ग (संस्कृत उपसर्ग)
    (ख) तद्भव उपसर्ग (हिन्दी उपसर्ग)
    (ग) आगत उपसर्ग (उर्दू उपसर्ग)


    3. तत्सम उपसर्ग (संस्कृत उपसर्ग)
    उत्तर : 
    उपसर्ग अर्थ उपसर्ग से बने नए शब्द
    अभि चारों ओर, सामने अभिप्राय, अभियान, अभिज्ञान इत्यादि |
    अधि ऊँचे, श्रेष्ठ अधिकार, अधिपति, अधिनायक इत्यादि |
    अति बहुत अधिक अतिविस्तार, अतिव्यापी, अतिमानव इत्यादि |
    प्र अधिक, आगे प्रकार, प्रवाह, प्रचार, प्रहार इत्यादि |
    परि चारों ओर परिणाम, परिवर्तन, परिपूर्ण इत्यादि।
    प्रति  ओर, विरोध प्रतिदिन, प्रतिकूल, प्रतिरोध इत्यादि |
    नि नीचे, निषेधनिचला, निबंध, निवास इत्यादि |
    उप छोटा, निकट उपकार, उपकूल, उपनिवेश इत्यादि |
    अनु पीछे, बाद में अनुकुल, अनुसार, अनुचर इत्यादि |
    नहीं  अटल, अमर, अज्ञान इत्यादि |
    अप  हीन, बुरा  अपशब्द, अपमान, अपवाद इत्यादि |
    तक, पूर्ण  आगमन, अपयश, अपव्यय इत्यादि |
    दुर् बुरा  दुर्घटना, दुर्बल, दुर्भाव इत्यादि |
    निस् निषेध, रहित निश्चय, निश्चल, निश्चित इत्यादि।


    4. तद्भव उपसर्ग (हिन्दी उपसर्ग)
    उत्तर : 
    उपसर्गअर्थउपसर्ग से बने नए शब्द
    अधआधा अधमरा, अधजला, अधपक्का इत्यादि |
    परपराया, दूसरापरोपकार, परलोक, परदेश इत्यादि |
    दुदो दुनाली, दुगुना, दुरंगी इत्यादि |
    अवहीन, रहित अवगुण, अवशेष, अवकाश इत्यादि |
    भरभरा हुआ भरपेट, भरपूर, भरमार इत्यादि।
    सहित सपरिवार, सकल, सगुण इत्यादि |
    उन्कमउन्नीस, उनतीस, उनचास इत्यादि |
    बुरा कपूत, कचोट इत्यादि |


    5. आगत उपसर्ग (उर्दू उपसर्ग)
    उत्तर : 
    उपसर्गअर्थउपसर्ग से बने नए शब्द
    खुशअच्छा खुशबु, खुशकिस्मत, खुशखबरी इत्यादि |
    कमथोड़ाकमजोर, कमबख्त, कमसिन इत्यादि |
    लाबिनालाइलाज, लाजवाब, लापता इत्यादि |
    बदबुरा बदनसीब, बदसूरत, बदतमीज इत्यादि |
    सरमुख्य सरदार, सरपंच, सरताज इत्यादि।
    ना अभावनासमझ, नापसंद, नादान इत्यादि |
    हमआपस में, साथहमसफर, हमराज, हमदर्द इत्यादि |
    गैरआभावगैरहाजिर, गैर-क़ानूनी इत्यादि |
    बेबिनाबेशक,बेहोश, बेवफा इत्यादि |
    बाके साथबावजूद, बाकायदा इत्यादि |
    दर में दरअसल, दरकार इत्यादि |

    परीक्षा में पूछे जाने वाला प्रश्न


    1. पुरोहित में उपसर्ग है 
    1. पुर
    2. पूरा 
    3. पुरस 
    4. पुर:
    उत्तर : पुर:

    2. अवगुण में उपसर्ग है 
    1. औ 
    2. गुण 
    3. अव 
    4. अवज्ञ
    उत्तर : अव

    3. अपरलोक में उपसर्ग है 
    1. अप 
    2. अपर 
    3. आप
    उत्तर : अपर

    4. अनादर और पतन का दर्शाने वाला उपसर्ग है 
    1. अनु
    2. अधि 
    3. अव 
    4. नि
    उत्तर : अव

    5. जो शब्दांश किसी शब्द के पहले जोड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला देते है उसे ...........कहते है |
    1. उपसर्ग 
    2. प्रत्यय 
    3. रूढ़ 
    4. यौगिक
    उत्तर : उपसर्ग

    6. 'सुगंध' शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है ? 
    1. शु 
    2. सू 
    3. सु 
    4. शू
    उत्तर : सु 

    7. 'निर' उपसर्ग से निर्मित शब्द छांटिए :-
    1. नियम 
    2. निषेध 
    3. निपात 
    4. निर्जन
    उत्तर : निर्जन

    8. किस विकल्प में 'परा' उपसर्ग है 
    1. पराधीन
    2. पराजय
    3. परंपरा
    4. परादेश
    उत्तर : पराजय

    9. 'निरूपण' में उपसर्ग है 
    1. निर
    2. नीर
    3. नि
    4. नी
    उत्तर : नि

    10. निम्नांकित शब्दों में से कौन सा शब्द 'प्र' उपसर्ग युक्त है ? 
    1. प्रतिकूल 
    2. प्रत्यक्ष 
    3. प्रत्याशा 
    4. प्राचार्य
    उत्तर : प्राचार्य

    11. 'दुः' उपसर्ग से निर्मित शब्द छाँटे-
    1. दुधिया
    2. दुर्दशा
    3. दुधारू 
    4. दुपहरिया
    उत्तर : दुर्दशा

    12. 'प्रति' उपसर्ग से निर्मित शब्द छांटिए :-
    1. प्रच्छाया
    2. प्रक्रिया
    3. प्रत्यक्ष
    4. प्रगति
    उत्तर : प्रत्यक्ष

    13. 'परि' उपसर्ग से निर्मित शब्द छांटिए :-
    1. परित
    2. परिचय
    3. परिंदा
    4. परिजन
    उत्तर : परिजन

    14. 'निरूपण' में उपसर्ग है 
    1. निर
    2. नीर
    3. नि
    4. नी
    उत्तर : नि

    15. 'सु' उपसर्ग वाला कौन-सा शब्द नहीं है ?
    1. स्वागत
    2. सुपात्र
    3. सुंदर
    4. सुवास
    उत्तर : सुंदर

    Topper List


    WATCH VIDEO ON YOUTUBE

    Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.