Jac Board MCQ Question for Class 9 MATH Chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल | गणित (GANIT - MATH)

class 9 maths,समांतर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल,समांतर चतुर्भुज और त्रिभुजों के क्षेत्रफल mcq,class 9,up board class 9 maths chapter 9,समांतर

हेल्लो हमारे प्यारे दोस्तों स्वागत करते है आपका आज के इस नए पोस्ट में, आज के इस नए पोस्ट में आपलोगों के लिए समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल Chapter से कुछ महत्पूर्ण MCQ Type का Question लेकर आये है और क्या आपको पता है इस पोस्ट में शेयर किया गया समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल Class 9 MATH Chapter 9 का ये सभी Question आपके परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | और आप Class 9 GANIT chapter 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल से जुड़े सभी प्रश्नों का आंसर देना चाहते है तो इस पोस्ट में दिए गए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक देखे और समझे | 

दोस्तों इस पोस्ट में गणित विषय का अध्याय नौ जिसका नाम समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल है उसका कुल पच्चीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 9 समान्तर चतुर्भुज और त्रिभुजों का क्षेत्रफल

विषय : गणित

OBJECTIVE QUESTION


  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. एक त्रिभुज की माध्यिका उसे विभाजित करती है, दो ______

  1. बराबर क्षेत्रफल वाले त्रिभुजों में 
  2. सर्वांगसम त्रिभुजों में 
  3. समकोण त्रिभुजों में 
  4. समद्विबाहु त्रिभुजों में
उत्तर : A. बराबर क्षेत्रफल वाले त्रिभुजों में 

2. निम्नलिखित आकृतियों में से किसमे आप एक ही आधार पर और एक ही समांतर रेखाओ के बीच, बने दो बहुभुज प्राप्त करते है:







उत्तर : D. 

3. 8 cm और 6 cm भुजाओ वाले एक आयत की आसन्न भुजाओ के मध्य-बिंदुओं को मिलाने से बनी आकृति है :
  1. 24 cm2 क्षेत्रफल का एक आयत 
  2. 25 cm2 क्षेत्रफल का एक वर्ग 
  3. 24 cm2 क्षेत्रफल का एक समलंब 
  4. 24 cm2 क्षेत्रफल का एक समचतुर्भुज
उत्तर : D. 24 cm2 क्षेत्रफल का एक समचतुर्भुज
4. आकृति में, यदि समांतर चतुर्भुज ABCD और आयत ABEM समान क्षेत्रफल के है, तो :

  1. ABCD का परिमाप = ABEM का परिमाप 
  2. ABCD का परिमाप < ABEM का परिमाप 
  3. ABCD का परिमाप > ABEM का परिमाप 
  4. ABCD का परिमाप = 1/2 (ABEM का परिमाप)
उत्तर : C. ABCD का परिमाप > ABEM का परिमाप 
5. दो समांतर चतुर्भुज बराबर आधारों पर और एक ही समांतर रेखाओं के बीच स्थित हैं। उनके क्षेत्रफलों का अनुपात है ______
  1. 1:2 
  2. 1:1 
  3. 2:1 
  4. 3:1
उत्तर : B. 1:1 
6. एक समचतुर्भुज के विकर्ण 24 cm और 10cm है तो इसका क्षेत्रफल क्या है ?
  1. 240 cm2
  2. 120 cm2
  3. 360 cm2
  4. 480 cm2
उत्तर : B. 120 cm2
7. एक समचतुर्भुज के विकर्ण 5 cm और 14 cm है तो इसका क्षेत्रफल क्या है ?
  1. 35 cm2
  2. 70 cm2
  3. 38 cm2
  4. 140 cm2
उत्तर : A. 35 cm2
8. समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल 402 cm है। AB में कोई बिंदु P लेकर बनाए गए त्रिभुज PDC का क्षेत्रफल कितना वर्ग सेंमी होगा ?
  1. 20 cm2
  2. 40 cm2
  3. 60 cm2
  4. 120 cm2
उत्तर : A. 20 cm2

9.आयत ABCD में AB = 6 cm और AD = 4 cm है, तो △PAB का क्षेत्रफल होगा-
  1. 6 cm2
  2. 12 cm2
  3. 24 cm2
  4. 48 cm2
उत्तर : B. 12 cm2
10. एक ही आधार और एक ही समांतर रेखाओं के बीच स्थित समातर चतुर्भुज क्षेत्रफल में होते हैं-
  1. बराबर
  2. आधा
  3. बड़ा एवं छोटा
  4. इनमें से सभी
उत्तर : A. बराबर
11. यदि किसी त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज एक ही आधार और एक ही संमातर रेखाओं के बीच स्थित है। उनके क्षेत्रफलों के अनुपात है-
  1. 1:2
  2. 1:3
  3. 1:4
  4. 3:4
उत्तर : A. 1:2
12. ABC और BDE दो समबाहु त्रिभुज इस प्रकार हैं कि D भुजा BC का मध्य बिंदु है। त्रिभुजों ABC और BDE के क्षेत्रफलों के अनुपात है-
  1. 2:1
  2. 1:2
  3. 4:1
  4. 1:4
उत्तर : C. 4:1
13. आकृति में ABCD एक समांतर चतुर्भुज है, AE ⊥ DC और CF ⊥ AD है। यदि AB = 16 cm, AE = 8 cm और CF = 10 cm है, तो AD का मान होगा-
  1. 80 cm
  2. 128 cm
  3. 1.28 cm
  4. 12.8 cm
उत्तर : D. 12.8 cm
14. आकृति में ABCD एक समांतर चतुर्भुज है, तो समांतर चतुर्भुज ABCD क्षेत्रफल है-
  1. 12 cm2
  2. 35/2 cm2
  3. 35 cm2
  4. 17 cm2
उत्तर : C. 35 cm2
15. ΔABC में, E माध्यिका AD का मध्य बिंदु है, तो ∆BED काक्षेत्रफल है-


  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 2/3 ar (ABC)
उत्तर : C. 1/4 ar (ABC)
16. ΔABC में, D, BC का मध्य बिंदु तथा E, AD का मध्य बिंदु है, तो ar (BED) = ?
  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 2/3 ar (ABC)
उत्तर : C. 1/4 ar (ABC)
17. ΔABC में E, AD का मध्य बिंदु है, तो ar (BEC) = ?
  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 1/6 ar (ABC)
उत्तर : A. 1/2 ar (ABC)
18. D, E और F क्रमशः ΔABC की भुजाओं BC, CA और AB के मध्य बिंदु है, तो ar (DEF) = ?
  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 1/6 ar (ABC)
उत्तर : C. 1/4 ar (ABC)
19. ΔABC की माध्यिकाएँ बिंदु G पर प्रतिच्छेद करती है, तो ar (AGB) =
  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 1/6 ar (ABC)
उत्तर : B. 1/3 ar (ABC)

20. एक ∆ABC की भुजाओं के मध्य-बिंदु किसी भी एक शीर्ष कोचौथा बिंदु लेकर एक समांतर चतुर्भुज बनाते हैं, जिसका क्षेत्रफल बराबर है-
  1. 1/2 ar (ABC)
  2. 1/3 ar (ABC)
  3. 1/4 ar (ABC)
  4. 2/3 ar (ABC)
उत्तर : A. 1/2 ar (ABC)
21. ABCD एक वर्ग है। AC तथा BD बिंदु पर प्रतिच्छेद करते हैं।∠AOB का मान क्या है ?
  1. 90o
  2. 60o
  3. 50o
  4. 40o
उत्तर : A. 90o
22. समांतर चतुर्भज ABCD में ∠C तथा ∠D का योगफल क्या है ?
  1. 90o
  2. 120o
  3. 180o
  4. 360o
उत्तर : C. 180o
23. एक समांतर चतुर्भज का परिमाप 22 cm है। यदि बड़ी भुजा की माप 6.5 cm हो, तो छोटी भुजा का माप क्या है ?
  1. 15.5 cm
  2. 4.5 cm
  3. 6.5 cm
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : B. 4.5 cm
24. त्रिभुज की एक माध्यिका विभाजित करती है-
  1. बराबर क्षेत्रफलों वाले दो त्रिभुजों में ।
  2. दो सर्वांगसम त्रिभुजों में ।
  3. दो समद्विबाहु त्रिभुजों में।
  4. दो समकोण त्रिभुजों में
उत्तर : A. बराबर क्षेत्रफलों वाले दो त्रिभुजों में ।
25. एक त्रिभुज का क्षेत्रफल एक ही आधार और एक ही समांतर रेखाओं के बीच बने आयत / समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल होता है ।
  1. बराबर
  2. आधा 
  3. छोटा 
  4. बड़ा
उत्तर : B. आधा 

Topper List


WATCH VIDEO ON YOUTUBE
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.