Jac Board Class 9 Exam 2024 || Class 9 Science Important Question Paper 2024 || Important Set - 1

class 9 science important questions 2024,class 9 science,class 9 exam paper 2023,class 9 science question paper 2023,jac board class 9 science model p
नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के महत्वपूर्ण प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल पचास महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |

दोस्तों इस पोस्ट में MODEL QUESTION PAPER का कुल पचास महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

 IMPORTANT QUESTION SET - 1

SUBJECT : SCIENCE

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. इस विश्व के प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है उसे कहते हैं -
  1. पदार्थ
  2. ठोस
  3. द्रव
  4. गैस
उत्तर A: पदार्थ

2. भारत के प्राचीन दार्शनिकों ने पदार्थ को पांच मूल तत्वों में वर्गीकृत किया वे है -
  1. अग्नि
  2. आकाश
  3. वायु
  4. इनमें से सभी
उत्तर D: इनमें से सभी

3. पदार्थ बने होते हैं |
  1. तत्व से
  2. ठोस से
  3. गैस से
  4. कणों से
उत्तर D: कणों से
4. शुद्ध पदार्थ बने होते है
  1. एक ही प्रकार के कणों से
  2. विभिन्न प्रकार के कणों से
  3. केवल दो प्रकार के कणों से
  4. तीन प्रकार के कणों से
उत्तर A: एक ही प्रकार के कणों से
5. जल एक -
  1. मिश्रण है
  2. तत्व है
  3. यौगिक है
  4. विलयन
उत्तर C: यौगिक है
6. मिश्रधातु ?
  1. समांगी मिश्रण है
  2. विसमांगी मिश्रण है
  3. विलयन है
  4. कोलाइड है
उत्तर A: समांगी मिश्रण है
7. किसी भी पदार्थ का अविभाज्य सूक्ष्मतम कण क्या कहलाता है?
  1. अणु
  2. परमाणु
  3. तत्व
  4. यौगिक
उत्तर B: परमाणु
8. रासायनिक संयोजन के नियमों का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया?
  1. डाल्टन
  2. लबाइजिय
  3. महर्षि कणाद
  4. जे जे थॉमसन
उत्तर B: लबाइजिय

9. किस नियम के अनुसार रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है ना ही विनाश
  1. ऊर्जा संरक्षण का नियम
  2. द्रव्यमान संरक्षण का नियम
  3. स्थिर अनुपात का नियम
  4. डाल्टन का परमाणु सिद्धांत
उत्तर B: द्रव्यमान संरक्षण का नियम
10. परमाणु किन-किन कणों से बना है ?
  1. प्रोटॉन
  2. न्यूट्रॉन
  3. इलेक्ट्रॉन
  4. तीनों कणों से
उत्तर D: तीनों कणों से

11. परमाणु की प्रकृति कैसी है?
  1. धन आवेशित है
  2. ऋण आवेशित है
  3. उदासीन है
  4. तीनों कथन सत्य है
उत्तर C: उदासीन है
12. एक प्रोटोन का द्रव्यमान एक इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान से लगभग कितना गुना है ?
  1. 100 गुना
  2. 1000 गुना
  3. 2000 गुना
  4. 200 गुना
उत्तर C: 2000 गुना
13. इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश है ?
  1. धन आवेश
  2. कोई आवेश नहीं
  3. धन और ऋण आवेश
  4. ऋण आवेश
उत्तर D: ऋण आवेश
14. सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्या है?
  1. कोशिका
  2. ऊतक
  3. अंग
  4. अंग तंत्र
उत्तर A: कोशिका
15. निम्न में से कौन एक एक कोशिकीय जीव है?
  1. अमीबा
  2. कवक
  3. भेड़
  4. बकरी
उत्तर A: अमीबा
16. किस वैज्ञानिक ने कोशिका में केंद्रक का पता लगाया था?
  1. रॉबर्ट हुक
  2. रॉबर्ट ब्राउन
  3. ल्युवेनहक
  4. टी. स्वान
उत्तर B: रॉबर्ट ब्राउन
17. केंद्रक में पाए जाने वाले गाढ़े द्रव्य को क्या कहते हैं?
  1. केंद्रक द्रव्य
  2. स्ट्रोमा
  3. मैट्रिक्स
  4. कोशिका रस
उत्तर A: केंद्रक द्रव्य
18. कोशिकाओं का वैसा समूह जो आकृति में समान हो तथा किसी कार्य को एक साथ संपन्न करते हैं क्या कहलाता है?
  1. अंग
  2. अंगतंत्र
  3. ऊतक
  4. अंगक
उत्तर C: ऊतक
19. वैसे पादप ऊत्तक जो विभाजित होने की शक्ति खो देते हैं उन्हें क्या कहते हैं?
  1. विभज्योतक
  2. स्थायी ऊतक
  3. जाइलम
  4. फ्लोएम
उत्तर B: स्थायी ऊतक
20. जड़ों एवं तनों की वृ‌द्धि वाले भाग में किस प्रकार का विभज्योतक पाया जाता है?
  1. शीर्षस्थ
  2. पार्श्व
  3. अंतर्विष्ट
  4. पेशीय
उत्तर A: शीर्षस्थ

21. सजीवों को सर्वप्रथम पांच जगत में किस वैज्ञानिक ने बांटा था?
  1. अर्नेस्ट हैकल
  2. रॉबर्ट व्हिटेकर
  3. कार्ल वोस
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर B: रॉबर्ट व्हिटेकर
22. मोनेरा जगत को आर्कीबैक्टीरिया और यूबैक्टीरिया वर्ग में किस वैज्ञानिक ने बांटा था?
  1. अर्नेस्ट हैकल
  2. रॉबर्ट व्हिटेकर
  3. कार्ल वोस
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर C: कार्ल वोस
23. इनमें से कौन मोनेरा वर्ग में नहीं आता है?
  1. जीवाणु
  2. नील हरित शैवाल
  3. माइकोप्लाज्मा
  4. यीस्ट
उत्तर D: यीस्ट
24. स्थिति में परिवर्तन को क्या कहते हैं?
  1. गति
  2. दूरी
  3. वेग
  4. त्वरण
उत्तर A: गति
25. किसी वस्तु की स्थिति को बताने के लिए एक निर्देश बिंदु की आवश्यकता होती है उस बिंदु को क्या कहते हैं?
  1. प्रकाशिक केंद्र
  2. मूल बिंदु
  3. प्रारंभिक बिंदु
  4. अंतिम बिंदु
उत्तर B: मूल बिंदु
26. श्याम अपने घर से विद्यालय आता है उसकी गति किस प्रकार की है?
  1. सरल रेखीय गति
  2. वृत्तीय गति
  3. घूर्णन गति
  4. दोलन गति
उत्तर C: सरल रेखीय गति
27. निम्नलिखित में कौन बल का कार्य है ?
  1. चाल में परिवर्तन
  2. वस्तु की गति की दिशा में परिवर्तन
  3. आकृति में परिवर्तन
  4. उपरोक्त सभी
उत्तर D: उपरोक्त सभी
28. निम्नलिखित में कौन सदिश राशि है?
  1. कार्य
  2. चाल
  3. द्रव्यमान
  4. बल
उत्तर D: बल
29. वह बिंदु जिस पर बल लगता है उसे क्या कहते हैं?
  1. प्रकाशीय बिंदु
  2. मूल बिंदु
  3. प्रारंभिक बिंदु
  4. लगाव बिंदु
उत्तर D: लगाव बिंदु
30. निर्वात में स्वतंत्रता पूर्वक गति करते हुए सभी पिंडों
  1. की चाल समान होगी।
  2. का त्वरण समान होगा।
  3. का वेग समान होगा।
  4. पर बल बराबर होगा।
उत्तर B: का त्वरण समान होगा।

31. दो कणो के बीच गुरुत्वाकर्षण बल होता है उसके बीच की दूरी के
  1. समानुपाती
  2. वर्ग के समानुपाती
  3. वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
  4. व्युत्क्रमानुपाती
उत्तर C: वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती

32. दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल निम्नलिखित में किस पर निर्भर नहीं करता है?
  1. उसके द्रव्यमान के गुणनफल पर
  2. उसके उनके बीच की दूरी पर
  3. उनके बीच के माध्यम पर
  4. गुरुत्वाकर्षण नियतांक पर
उत्तर D: गुरुत्वाकर्षण नियतांक पर
33. कार्य करने की क्षमता कहलाती हैं :-
  1. ऊर्जा
  2. विस्थापन
  3. त्वरण
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर A: ऊर्जा
34. कार्य का सूत्र है:-
  1. बल x समय
  2. बल x द्रव्यमान
  3. बल x विस्थापन
  4. बल x वेग
उत्तर C: बल x विस्थापन
35. बहती हवा में कौन सी ऊर्जा है ?
  1. स्थितिज ऊर्जा
  2. गतिज ऊर्जा
  3. विद्युत ऊर्जा
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर B: गतिज ऊर्जा
36. बल एवं विस्थापन का गुणनफल कहलाता है :-
  1. कार्य
  2. संवेग
  3. शक्ति
  4. बल
उत्तर A: कार्य
37. ध्वनि किसका रूप है?
  1. कार्य का
  2. बल का
  3. संवेग का
  4. उर्जा का
उत्तर D: उर्जा का
38. ध्वनि उत्पन्न होती है, विभिन्न वस्तुओं में
  1. घर्षण द्वारा
  2. खुरच कर
  3. रगड़कर
  4. इनमें से सभी
उत्तर D: इनमें से सभी
39. ध्वनि उत्पन्न होती है
  1. स्थिर वस्तु द्वारा
  2. कंपनमान वस्तु द्वारा
  3. संपीड़ित वस्तुओं
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर B: कंपनमान वस्तु द्वारा
40. निम्नलिखित में से कौन सा रोग जीवाणुओं के कारण नहीं होता है?
  1. टाइफाइड
  2. एंथ्रेक्स
  3. क्षय रोग
  4. मलेरिया
उत्तर D: मलेरिया

41. सुजान के दादा तपेदिक से पीड़ित हैं। उसकी बीमारी को आप किस श्रेणी में रखेंगे?
  1. जीर्ण और तीव्र दोनों
  2. वह इस जानकारी से कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकती
  3. क्रोनिक
  4. तीव्र
उत्तर C: क्रोनिक

42. निम्नलिखित में से कौन सा रोग रोगाणुओं द्वारा फैलता है
  1. उच्च रक्तचाप
  2. नींद की बीमारी
  3. पेप्टिक अल्सर
  4. मधुमेह
उत्तर B: नींद की बीमारी
43. निम्नलिखित में से कौन सा रोग प्रोटोजोआ के कारण होता है ?
  1. मलेरिया
  2. इन्फ्लूएंजा
  3. एड्स
  4. हैजा
उत्तर A: मलेरिया
44. इनमें से कौन प्राकृतिक संपदा नहीं है?
  1. स्थल
  2. जल
  3. वायु
  4. प्लास्टिक
उत्तर D: प्लास्टिक
45. शुक्र तथा मंगल ग्रह के वायुमंडल में कितना प्रतिशत तक कार्बन डाइऑक्साइड है?
  1. 1 से 2%
  2. 10 से 12%
  3. 95 से 97%
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर C: 95 से 97%
46. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल है?
  1. 10%
  2. 15%
  3. 20%
  4. 75%
उत्तर D: 75%
47. निम्नलिखित में से कौन अनाज नहीं है?
  1. गेहूं
  2. चावल
  3. मक्का
  4. चना
उत्तर D: चना
48. अनाज से हमें मुख्यतः किसकी प्राप्ति होती है?
  1. कार्बोहाइड्रेट
  2. प्रोटीन
  3. वसा
  4. विटामिन
उत्तर A: कार्बोहाइड्रेट
49. इनमें से कौन चारा फसल नहीं है?
  1. वर्सीम
  2. जई
  3. सूडान घास
  4. मूंगफली
उत्तर D: मूंगफली
50. सब्जियों, मसालों तथा फलों से हमें मुख्यतः किसकी प्राप्ति होती है?
  1. कार्बोहाइड्रेट
  2. प्रोटीन
  3. विटामिन तथा खनिज लवण
  4. वसा
उत्तर C: विटामिन तथा खनिज लवण



LIVE CLASS QUIZ 26-12-2023


CHECK YOUR PREPARATION



WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.