Class 9 Science Weekly Test 6 January 2024 || Jac Board Class 9th Weekly Test Science || Important

class 9 science important questions 2024,jac board class 9 science weekly test,class 9,class 9 science,class 9 weekly test science 6 january important

नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के महत्वपूर्ण प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल ऐसे महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |



दोस्तों इस पोस्ट में WEEKLY TEST में पूछे जाने वाले  महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है | इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर कीजियेगा |ताकि वह भी अपना परीक्षा के लिए अच्छा से तयारी कर ले |
Read Also :-

 WEEKLY TEST SET - 1

SUBJECT : SCIENCE

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. कार्य करने की क्षमता कहलाती हैं 
  1. ऊर्जा
  2. त्वरण
  3. विस्थापन
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर A: ऊर्जा

2. बहती हवा में कौन सी ऊर्जा होती है ?
  1. स्थितिज ऊर्जा
  2. गतिज ऊर्जा
  3. विद्युत ऊर्जा
  4. इनमें कोई नहीं
उत्तर B: गतिज ऊर्जा

3. शक्ति है-
  1. कार्य करने की क्षमता
  2. ताकत
  3. उर्जा का एक रूप
  4. कार्य करने की दर
उत्तर D: कार्य करने की दर
4. 1HP (horse power) का मान किसके बराबर होते हैं:-
  1. 500 वाट
  2. 240 वाट
  3. 746 वाट
  4. 340 वाट
उत्तर C: 746 वाट
5. शक्ति का SI मात्रक है:-
  1. वाट
  2. जूल
  3. टेसला
  4. ओम
उत्तर A: वाट
6. स्थितिज उर्जा का SI मात्रक क्या है 
  1. जूल
  2. न्यूटन
  3. जूल-सेकंड
  4. जूल / सेकंड
उत्तर A: जूल
7. निम्नलिखित में से कौन गतिज उर्जा को दर्शाता है 
  1. mgh
  2. 2mgh
  3. mgh
  4. 1/2mv2
उत्तर D: 1/2mv2
8. यांत्रिक ऊर्जा क्या है ?
  1. गतिज ऊर्जा
  2. स्थितिज ऊर्जा
  3. गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर C: गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा

9. जब चलती हुई वस्तु की गति दोगुनी हो जाती है तो हो जाती है-
  1. त्वरण दोगुनी
  2. भार दोगुना
  3. गतिज ऊर्जा दोगुनी
  4. गतिज ऊर्जा चार गुनी
उत्तर D: गतिज ऊर्जा चार गुनी
10. निम्न में से किस में स्थितिज ऊर्जा विद्यमान नहीं है?
  1. खींचा हुआ रबर बैंड
  2. बांधों के पीछे जमा हुआ पानी
  3. दौड़ता हुआ खिलाड़ी
  4. किसी ऊंचाई पर उठाई हुई वस्तु
उत्तर C: दौड़ता हुआ खिलाड़ी

11. किसी वस्तु का गतिज ऊर्जा के लिये व्यंजक लिखें।
उत्तर :  गतिज ऊर्जा = 1/2mv²
12. शक्ति क्या है।
उत्तर : प्रति इकाई समय में किये गये कार्य को शक्ति (Power) कहते हैं। अर्थात् शक्ति कार्य करने की समय-दर है।

13. जब कोई चालक किसी पहाड़ी पर अपना वाहन चलाता है। उसकी चाल को क्यों बढ़ा देता है ?
उत्तर : जब चालक वाहन को पहाड़ी पर चढ़ाता है तब वाहन की स्थितिज ऊर्जा उसकी गतिज ऊर्जा की कीमत पर चढ़ती है। अतः स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि के कारण गतिज ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिये चालक वाहन की चाल को बढ़ा देता है।
14. एक बैटरी बल्ब जलाती है। इस प्रक्रम में होनेवाले ऊर्जा परिवर्तनों का वर्णन करें।
उत्तर : बैटरी में रासायनिक ऊर्जा संचित रहती है। जब बल्ब जलता है तो वही रासायनिक ऊर्जा विद्युत ऊर्जा के रूप में और फिर यह विद्युत ऊर्जा प्रकाश ऊर्जा और ऊष्मीय ऊर्जा में बदलता है।
15. बैलो की एक जोड़ी खेत जोतते समय किसी हल पर 140 N बल लगाती है। जोता गया खेत 15m लंबा है। खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया ?
उत्तर : 

16. कार्य का सूत्र है
  1. बल x द्रव्यमान
  2. बल x समय
  3. बल x वेग
  4. बल x विस्थापन
उत्तर D: बल x विस्थापन
17. बल एवं विस्थापन का गुणनफल कहलाता है 
  1. कार्य
  2. शक्ति
  3. संवेग
  4. बल
उत्तर A: कार्य
18. कार्य का SI मात्रक है
  1. वाट
  2. जूल
  3. टेसल
  4. ओम
उत्तर B: जूल
19. कमानीदार घड़ी में संचित उर्जा है 
  1. गतिज उर्जा
  2. स्थितिज ऊर्जा
  3. रासायनिक उर्जा
  4. परमाणु ऊर्जा
उत्तर B: स्थितिज ऊर्जा
20. यदि बल की दिशा विस्थापन की दिशा में हो तो कार्य होंगे 
  1. धनात्मक
  2. शून्य
  3. ऋणात्मक
  4. इनमें से कोई नही
उत्तर A: धनात्मक



LIVE CLASS QUIZ 03-01-2024



WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.