Jac Board Class 9 Science Important Question Paper Set-1 2024

class 9 science important questions 2024,jac board class 9 science model paper,jac board class 9 science important questions 2024,class 9 exam paper 2
JAC BOARD CLASS 9TH 2024
SUBJECTSCIENCESET - 1

Jac Board Class 9 Science Important Question Paper Set-1 2024

1. त्वरण का S.I. मात्रक है?
  1. मीटर
  2. मीटर/सेकेन्ड
  3. मीटर/सेकेन्ड2
  4. मीटर2/सेकेन्ड2

उत्तर C : मीटर/सेकेन्ड2

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • त्वरण : किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं। इसका SI मात्रक मीटर/सेकेन्ड(m/s2) होता है तथा यह एक सदिश राशि हैं।

2. निम्न में कौन सदिश राशि नहीं है ?
  1. विस्थापन
  2. चाल
  3. त्वरण
  4. भार

उत्तर B : चाल 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • विस्थापन : एक निश्चित दिशा में दो बिन्दुओं के बीच की लंबवत दूरी को विस्थापित कहते है | इसका S.I. मात्रक मीटर है तथा यह एक सदिश राशि है |
  • चाल : किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं | इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है तथा यह एक अदिश राशि है |
  • त्वरण : किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं। इसका SI मात्रक मीटर/सेकेन्ड(m/s2) होता है तथा यह एक सदिश राशि हैं।
  • भार : किसी वस्तु पर लगने वाले बल को भार कहते है | इसका SI मात्रक न्यूटन(N) है | तथा यह एक सदिश राशि है |

3. इकाई समय में वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी है ?
  1. चाल
  2. वेग
  3. विस्थापन
  4. त्वरण

उत्तर A : चाल 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • चाल : किसी वस्तु द्वारा इकाई समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं | इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड (m/s) है तथा यह एक अदिश राशि है |

4. निम्न में से कौन सही है ?
  1. S = u + 1/2at2
  2. S = ut + 1/2at
  3. S = ut + 1/2at2
  4. S = ut2 + 1/2at2

उत्तर C : S = ut + 1/2at2

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • सूत्र S = ut + 1/2atन्यूटन की गति का दूसरा समीकरण है। 
  • इसका उपयोग गति में किसी वस्तु के विस्थापन की गणना करने के लिए किया जाता है जब प्रारंभिक वेग (u), त्वरण (a), और समय (t) ज्ञात हो।

5. 3kg द्रव्यमान की वस्तु पर 12 N का बल लगाने से उत्पन्न त्वरण होगा?
  1. 4 m/s2
  2. 0.25 m/s2
  3. 2 m/s2
  4. 0.5 m/s2

उत्तर A : 4 m/s2

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • बल F=12N (न्यूटन) 
  • द्रव्यमान m=3kg 
  • त्वरण a=? 
  • F = m × a , 
  • 12 = 3 × a 
  • a = 12/3 
  • a = 4 m/s2

6. चार वस्तुओं A, B, C तथा D के द्रव्यमान क्रमशः 6 kg, 10kg, 15 kg तथा 18 kg है। किसका जड़त्व सबसे अधिक होगा ?
  1. A
  2. B
  3. C
  4. D

उत्तर D : D

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • किसी पिंड का जड़त्व उसके द्रव्यमान पर निर्भर करता है. द्रव्यमान जितना अधिक होगा, पिंड का जड़त्व उतना ही अधिक होगा
  • सबसे अधिक जड़त्व : D (18kg)

7. न्यूटन का गति का कौन-सा नियम बल की परिभाषा देता है ?
  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर B : दूसरा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • न्यूटन का गति का दूसरा नियम बल की परिभाषा देता है |
  • न्यूटन का गति का दूसरा नियम : न्यूटन का द्वितीय नियम बताता है कि एक वस्तु पर लगने वाला कुल बल, वस्तु के संवेग के बदलाव की दर के बराबर होता है |

8. किसी m द्रव्यमान की वस्तु जिसका वेग v है, का संवेग क्या होगा ?
  1. (mv)2
  2. mv2
  3. 1/2 mv2
  4. mv 

उत्तर D : mv 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • संवेग : वस्तु के द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को संवेग कहते हैं।
  • संवेग = mv

9. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक G का मान है
  1. 6.67 x 1011 Nm2/kg2
  2. 6.67 x 10-11 Nm2/kg2
  3. 6.67 x 1018 Nm2/kg2
  4. 6.67 x 10-18 Nm2/kg2

उत्तर B : 6.67 x 10-11 Nm2/kg2

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक G का मान 6.67 x 10-11 Nm2/kg2 है | 
  • यह मान हैनरी कैवेंडिस ने ज्ञात किया था |

10. 1 किलोग्राम द्रव्यमान वाले पिण्ड का भार है
  1. 1 न्यूटन
  2. 9.8 न्यूटन
  3. 98 न्यूटन
  4. 0.98 न्यूटन

उत्तर B : 9.8 न्यूटन

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पृथ्वी की सतह पर, एक किलोग्राम द्रव्यमान वाली वस्तु का वज़न लगभग 9.81 न्यूटन होता है |
  • यह वज़न, वस्तु के द्रव्यमान और वहां गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र की ताकत का गुणनफल होता है

11. खींचे हुए रबर के छल्ले में कौन-सी ऊर्जा संचित होती है ?
  1. स्थितिज ऊर्जा
  2. गतिज ऊर्जा
  3. ऊष्मीय ऊर्जा
  4. रासायनिक ऊर्जा

उत्तर A : स्थितिज ऊर्जा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • स्थितिज ऊर्जा : किसी वस्तु में उसकी स्थिति या आकार के कारण जो ऊर्जा होती है, उसे स्थितिज ऊर्जा कहते हैं. स्थितिज ऊर्जा का SI मात्रक जूल है |
  • स्थितिज ऊर्जा के कुछ उदाहरण: एक उठाया गया भार, बाँध के पीछे का पानी, खींचा गया रबर बैंड, एक ओवरहेड टंकी में पानी

12. किसी तरंग के तरंग वेग (v), तरंगदैर्ध्य (λ) तथा आवृत्ति (η) में क्या संबन्ध है ?
  1. v = ηλ
  2. v = η/λ
  3. η = vλ
  4. λ = vη

उत्तर A : v = ηλ

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • तरंग का वेग = आवृत्ति × तरंगदैर्ध्य
  • v = ηλ

13. तरंग के आवर्तकाल (T) तथा आवृत्ति (f) में क्या संबंध होता है ?
  1. f = 1/T2
  2. f = 1/T
  3. f = 1/√T
  4. f = 2T

उत्तर B : f = 1/T

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • आवृत्ति : किसी वस्तु में एक सेकंड में जितने कंपन होते हैं, उन कंपनों की संख्या को ‘आवृत्ति’ कहते हैं। आवृत्ति का मात्रक ‘आवृत्ति प्रति सेकंड’ होती है, जिसे ‘हर्ट्ज’ (Hz) में व्यक्त किया जाता है।
  • आवृत्ति को मापने का सूत्र : आवृत्ति = कंपनों की संख्या/कंपनों  में लगा समय 
  • आवृत्तकाल — किसी वस्तु में जो कंपन होता है, उस कंपन में लगने वाले समय को ‘आवर्तकाल’ कहते हैं। आवर्तकाल का SI मात्रक ‘सेंकड’ होता है। 
  • आवर्तकाल = 1/आवर्तकाल 
  • आवृत्ति और आवर्तकाल एक-दूसरे के व्युत्क्रम होते हैं।

14. निम्नलिखित में कौन पदार्थ है ?
  1. गंध
  2. ठंडा
  3. प्रेम
  4. ठंडा पेय

उत्तर D : ठंडा पेय

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पदार्थ : वह वस्तु है जो जगह घेरती है, जिसका द्रव्यमान होता है पदार्थ कहलाती है |

15. निम्नलिखित में कौन कोलॉइड है ?
  1. चीनी का शर्बत
  2. पीतल
  3. धुआँ
  4. गोंद

उत्तर C : धुआँ

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • कोलाइड : कोलाइड एक मिश्रण है जिसमें सूक्ष्म रूप से फैले हुए अघुलनशील कणों से युक्त एक पदार्थ दूसरे पदार्थ में निलंबित होता है।

16. यौगिक का एक उदाहरण है
  1. ताँबा
  2. हाइड्रोजन
  3. ऑक्सीजन
  4. जल

उत्तर D : जल

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • यौगिक : जब दो या दो से ज़्यादा तत्व एक-दूसरे से रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप जुड़ते हैं, तो एक नया पदार्थ बनता है, जिसे यौगिक कहा जाता है

17. निलंबन में परिक्षेपित कणों का आकार होता है
  1. 100 nm से बड़ा
  2. 100 nm से छोटा
  3. 100 nm के बराबर
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर A : 100 nm से बड़ा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • निलंबन एक विषमांगी मिश्रण होता है | इसमें कणों का आकार 100 nm(नैनोमीटर) से अधिक होता है | निलंबन टिन्डल प्रभाव दिखाता है.

18. साधारण नमक का रासायनिक सूत्र है
  1. MgCl2
  2. NaCl
  3. KCl
  4. CaCl2

उत्तर B : NaCl

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • MgCl2 : मैग्नीशियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र
  • NaCl : साधारण नमक का रासायनिक सूत्र
  • KCl : पोटेशियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र
  • CaClकैल्शियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र

19. कौन-सा तत्व मुक्त परमाणु के रूप में पाया जाता है ?
  1. हाइड्रोजन
  2. ऑक्सीजन
  3. आर्गन
  4. क्लोरिन

उत्तर C : आर्गन

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • आर्गन एक रासायनिक तत्व है जो मुक्त परमाणु के रूप में पाया जाता है तथा जिसका प्रतीक Ar और परमाणु संख्या 18 है |

20. 5.85g NaCl बराबर है |
  1. 1/2 मोल
  2. 1/3 मोल
  3. 1/10 मोल
  4. 1 मोल

उत्तर C : 1/10 मोल

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • मोल = दिया गया द्रव्यमान / अणुभार(NaCl)
  • मोल = 5.85 / 23 + 35.5
  • मोल = 5.85 / 58.5
  • मोल = 1 / 10

21. 6.022 x 1023 कणों के समूह को क्या कहा जाता है ?
  1. मोल
  2. अणु
  3. परमाणु
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर A : मोल

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • 6.022 × 1023 कणों के समूह को एक मोल कहा जाता है | 
  • किसी पदार्थ की वह मात्रा, जिसमें उस पदार्थ के 6.022 x 1023 कण होते हैं पदार्थ का एक मोल कहलाता है | 
  • 1 मोल = 6.022 × 1023 अणु या परमाणु | 
  • इस निश्चित संख्या को अवोगाद्रो संख्या या अवोगाद्रो स्थिरांक कहा जाता है जो 6.022 × 1023 के बराबर है |

22. परमाणु के तीसरे कोश में अधिक से अधिक कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं ?
  1. 2
  2. 6
  3. 8
  4. 18

उत्तर B : चाल 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • परमाणु के किसी भी कोष में इलेक्ट्रान की अधिकतम संख्या 2n2 हो सकती है ।
  • पहले कोष में अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉन की संख्या = 2
  • दुसरे कोष में अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉन की संख्या = 8
  • तीसरे कोष में अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉन की संख्या = 18
  • चौथे कोष में अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉन की संख्या = 32

23. मैग्नीशियम का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न में कौन-सा है ?
  1. 2,8
  2. 2, 8, 1
  3. 2, 8, 2
  4. 2, 8, 3

उत्तर C : 2, 8, 2

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • मैग्नीशियम एक रासायनिक तत्व है जिसका प्रतीक Mg है तथा परमाणु संख्या 12 है
  • मैग्नीशियम (Mg) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 2

24. किस कण में द्रव्यमान होता है किन्तु आवेश नहीं होता ?
  1. प्रोटॉन
  2. इलेक्ट्रॉन
  3. न्यूट्रॉन
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर C : न्यूट्रॉन

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • प्रोटॉन पर धनात्मक (+) आवेश होता है |
  • इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक (-) आवेश होता है |
  • न्यूट्रॉन ऐसे कण हैं जिनमें द्रव्यमान होता है लेकिन कोई आवेश नहीं होता

25. किसी तत्व के परमाणु में 6 न्यूट्रॉन एवं 6 प्रोटॉन हैं। तत्व का परमाणु द्रव्यमान होगा |
  1. 0
  2. 6
  3. 12
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर C : 12

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • परमाणु में मौजूद प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या के योग को परमाणु द्रव्यमान या द्रव्यमान संख्या कहते हैं.
  • परमाणु द्रव्यमान को परमाणु भार भी कहा जाता है

26. कोशिका का पावर हाउस कहलाता है ?
  1. लवक
  2. राइबोसोम
  3. माइटोकॉन्ड्रिया
  4. गाल्जी उपकरण

उत्तर C : माइटोकॉन्ड्रिया

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • कोशिका का पावर हाउस माइटोकॉन्ड्रिया को कहते हैं |
  • माइटोकॉन्ड्रिया, कोशिका का एक अंग है | 
  • माइटोकॉन्ड्रिया में ग्लूकोज़ का विखंडन होता है और रासायनिक ऊर्जा उत्पन्न होती है | 
  • यही ऊर्जा हमारे शरीर की गतिविधियों का संचालन करती है और हमें शारीरिक बल प्रदान करती है |

27. पादप कोशिका के चारों तरफ पायी जाने वाली झिल्ली का नाम है?
  1. डिक्टियोसोम
  2. टोनोप्लास्ट
  3. कोशिका भित्ति
  4. प्लाज्मा मेम्ब्रेन

उत्तर C : कोशिका भित्ति

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पादप कोशिका के चारों तरफ पायी जाने वाली झिल्ली को कोशिका भित्ति के नाम से जाना जाता है |

28. निम्नांकित में से कौन फ्लोएम का भाग नहीं है ?
  1. चालनी नलिका
  2. सखि कोशिका
  3. तन्तु
  4. स्नायु 

उत्तर D : स्नायु 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • फ्लोएम पांच प्रकार की कोशिकाओं से बना होता है: चालनी कोशिका, चालनी नलिका, सखि कोशिका, फ्लोएम तंतु और फ्लोएम पैरेंकाइमा।

29. कौन-सा ऊतक जल और खनिज का वहन करता है ?
  1. फ्लोएम
  2. जाइलम
  3. एपीडर्मिस
  4. स्थूलकोण ऊतक

उत्तर B : जाइलम

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • जाइलम ऊतक जल और खनिज वहन करते हैं। यह पोषक तत्वों को पादपों की जड़ों से पत्तियों तक पहुँचाता है।

30. कॉर्क कोशिकाओं में पाया जाता है
  1. लेटेक्स
  2. सेलुलोज
  3. सुबरिन
  4. लिग्निन

उत्तर C : सुबरिन

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • कॉर्क कोशिकाओं में सुबेरिन नाम का रसायन होता है. यह एक मोमी पदार्थ है, जो गैसों और पानी के लिए अत्यधिक अभेद्य होता है |

31. स्पाइरोगायरा है
  1. एक कवक
  2. एक थैलोफाइट
  3. एक ब्रायोफाइट
  4. एक जिम्नोस्पर्म

उत्तर B : एक थैलोफाइट

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • स्पाइरोगाइरा एक शैवाल है |
  • यह थैलोफाइटा और फ़ाइलम क्लोरोफ़ाइटा के उपशम से संबंधित है. थैलोफ़ाइटा में जड़, तना और पत्तियों रहित एक साधारण शरीर वाले पौधे शामिल हैं |

32. एक-कोशीय जन्तु है
  1. हाइड्रा
  2. अमीबा
  3. मच्छर
  4. मकड़ा

उत्तर B : अमीबा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • अमीबा एक एककोशिकीय जीव है 
  • एककोशिकीय जीव केवल एक ही कोशिका से बने होते हैं | अमीबा के अलावा, पैरामीशियम, यूग्लीना, यीस्ट भी एककोशिकीय जीव हैं | 
  • एककोशिकीय जीवों को देखने के लिए आमतौर पर माइक्रोस्कोप की ज़रूरत होती है | 
  • बहुकोशिकीय जीव कई कोशिकाओं से बने होते हैं. बहुकोशिकीय जीवों के कुछ उदाहरण हैं: हाइड्रा, जानवर, पौधे |

33.  किस जन्तु में विषैले उपांग पाये जाते हैं ?
  1. टेपवर्म
  2. विद्युत किरण
  3. तिलचट्टा
  4. बिच्छु

उत्तर D : बिच्छु

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • टेपवर्म : एक परजीवी है और इसमें कोई भी विषैला उपांग नहीं होता है। 
  • विद्युत किरण : एक मछली है जो बिजली का उत्पादन कर सकती है, लेकिन यह जहर नहीं है।
  • तिलचट्टा : आम घरेलू कीट है और इसमें कोई भी विषैला उपांग नहीं होता है।
  • बिच्छु : बिच्छु में विषैले उपांग होते हैं। बिच्छु की पूंछ के सिरे पर एक डंक होता है जिसमें से यह जहर इंजेक्ट कर सकता है।

34. निद्रा रोग उत्पन्न करता है ?
  1. ट्रिपेनोसोमा
  2. कवक
  3. वाइरस
  4. प्लाज्मोडियम

उत्तर A : ट्रिपेनोसोमा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • यह एक परजीवी प्रोटोजोआ है जो मनुष्यों और जानवरों को संक्रमित कर सकता है। 
  • ट्रिपेनोसोमा के दो मुख्य प्रकार हैं जो निद्रा रोग का कारण बनते हैं: 
  • ट्रिपेनोसोमा ब्रुसेई गैम्बिएंस 
  • ट्रिपेनोसोमा ब्रुसेई रोडेसिएंस

35. पेचिस का कारक जीव है
  1. एस्परजिलस
  2. एन्टअमीबा
  3. प्लाज्मोडियम
  4. गोलकृमि

उत्तर B : एन्टअमीबा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पेचिस का कारक जीव एन्टअमीबा है। 
  • एस्परजिलस: यह एक कवक है जो फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है।
  • एन्टअमीबा : यह एक एकल-कोशिका वाला परजीवी प्रोटोजोआ है जो मनुष्यों और जानवरों को संक्रमित कर सकता है।
  • प्लाज्मोडियम: यह एक परजीवी प्रोटोजोआ है जो मलेरिया का कारण बनता है।
  • गोलकृमि: यह एक परजीवी कृमि है जो आंतों के संक्रमण का कारण बन सकता है।

36. आयन मंडल का विस्तार है |
  1. 80 किमी से 640 किमी
  2. 640 किमी से 2700 किमी
  3. 250 किमी से 265 किमी
  4. 100 किमी से 150 किमी

उत्तर A : 80 किमी से 640 किमी

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • आयन मंडल का विस्तार 80 किमी से 640 किमी तक होता है। 
  • यह वायुमंडल का वह भाग है जिसमें सूर्य के विकिरण से वायु अणुओं का आयनीकरण होता है, जिसके कारण इलेक्ट्रॉन और आयन बनते हैं।

37. 10°C तापक्रम बराबर है
  1. 163 K
  2. 283 K
  3. 10 K
  4. 186 K

उत्तर B : 283 K

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • 0 डिग्री सेल्सियस 273.15 केल्विन के बराबर होता है |
  • इसलिए 10 डिग्री सेल्सियस 273.15 + 10 केल्विन के बराबर होता है |
  • अर्थात 10 डिग्री सेल्सियस = 283.15 केल्विन

38. निम्नलिखित में कौन तत्व नहीं है ?
  1. ताँबा
  2. ऑक्सीजन
  3. पानी
  4. चाँदी

उत्तर C : पानी

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • तत्व वे पदार्थ होते हैं जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने होते हैं। 
  • पानी एक यौगिक है, जो दो तत्वों, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बना होता है।

39. दूध के उत्पादन में क्रान्तिकारी वृद्धि को कहते हैं
  1. रजत क्रान्ति
  2. हरित क्रान्ति
  3. श्वेत क्रान्ति
  4. नील क्रान्ति

उत्तर C : श्वेत क्रान्ति

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • दूध के उत्पादन में क्रांतिकारी वृद्धि को श्वेत क्रान्ति कहते हैं।
  • यह क्रांति 1970 के दशक में भारत में शुरू हुई थी और इसका उद्देश्य दूध उत्पादन में वृद्धि करना और डेयरी उद्योग को आधुनिक बनाना था। 
  • रजत क्रान्ति: यह खनिज उत्पादन में वृद्धि को दर्शाता है। 
  • हरित क्रान्ति: यह कृषि उत्पादन में वृद्धि को दर्शाता है। 
  • नील क्रान्ति: यह मत्स्य पालन उत्पादन में वृद्धि को दर्शाता है।

40. इथिलीन डाईब्रोमाइड (EDB) है
  1. उर्वरक
  2. खाद
  3. तृणनाशक
  4. धूमक

उत्तर D : धूमक

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • इथिलीन डाईब्रोमाइड (EDB) एक रासायनिक यौगिक है जिसका सूत्र C2H4Br2 है। यह एक रंगहीन, तरल पदार्थ है जिसकी तीखी गंध होती है। EDB का उपयोग कई अलग-अलग अनुप्रयोगों में किया जाता है |
  • एक धूमक के रूप में। EDB का उपयोग मिट्टी में रहने वाले नेमाटोड को मारने के लिए किया जाता है।


LIVE CLASS QUIZ 02-02-2024

WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.