Jac Board Class 10 Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास Question & Answer

class 10 geography chapter 1,geography class 10 chapter 1,संसाधन एवं विकास,संसाधन एवं विकास कक्षा 10,geography class 10 chapter 1 in hindi,संसाधन एवं
कक्षा 10भूगोलअध्याय-1
संसाधन एवं विकास


1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है ?

  1. गहन खेती
  2. अधिक सिंचाई
  3. वनोन्मूलन
  4. अति पशुचारण

उत्तर : b. अधिक सिंचाई

(ii) निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?

  1. पंजाब
  2. उत्तर प्रदेश के मैदान
  3. हरियाणा
  4. उत्तराखण्ड

उत्तर : d. उत्तराखण्ड

(iii) इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. राजस्थान
  3. महाराष्ट्र
  4. झारखंड

उत्तर : c. महाराष्ट्र
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
(i) तीन राज्यों के नाम बताएँ जहाँ काली मृदा पाई जाती है। इस पर मुख्य रूप से कौन सी फसल उगाई जाती है?
उत्तर : महाराष्ट्र, गुजरात, तथा मध्य प्रदेश में काली मृदा पायी जाती है | इस पर मुख्यत: कपास की खेती की जाती है |

(ii) पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है? इस प्रकार की मृदा की तीन मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उत्तर : पूर्वी तटीय डेल्टाई प्रदेशों तथा राजस्थान के कुछ भागों एवं गुजरात में जलोढ़ मृदा पायी जाती है, इसकी विशेषताएँ निम्नलिखित है -
  1. अधिकतर जलोढ़ मृदाएँ पोटाश, फास्फोरस एवं चुने से निर्मित होती है |
  2. ये अत्यंत उपजाऊ होती है |
  3. इन मृदाओं पर प्राय: गहन कृषि की जाती है |

(iii) पहाड़ी क्षेत्रो में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए ?
उत्तर : पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए निम्न कदम उठाए जाने चाहिए :-
  1. ढाल वाली जमीन पर समोच्च रेखाओं के समानातर हल चलने से ढाल की गति कम होती है। इसलिए ऐसे क्षेत्र में समोच्च जुताई को प्राथमिकता दी जाए।
  2. ढाल वाली जमीन पर सोपान बनाए जाने चाहिए।
  3. फसलों के बीच में घास की पट्टियाँ उगाकर भी मृदा अपरदन कम किया जा सकता है जिसे पट्टी कृषि कहते है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) भारत में भूमि उपयोग प्रारूप का वर्णन करें। वर्ष 1960-61 से वन के अंतर्गत क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण वृद्धि नहीं हुई, इसका क्या कारण है ?
उत्तर : भारत में भूमि उपयोग का निम्नलिखित प्रारूप पाया जाता है :-
  1. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी. है। परंतु इसके 93 प्रतिशत भाग के ही भू-उपयोग आँकड़े उपलब्ध हैं।
  2. भारत के कुल सूचित क्षेत्र के लगभग 54 प्रतिशत हिस्से पर ही खेती हो सकती है।
  3. यदि देखा जाए तो शुद्ध बोये गए क्षेत्र का प्रतिशत भी विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न है। पंजाब और हरियाणा में 80 प्रतिशत भूमि पर खेती होती है, परंतु अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 प्रतिशत से भी कम क्षेत्र बोया जाता है।

(ii) प्रौद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग कैसे हुआ है?
उत्तर : प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अति उपयोग हुआ है जिसके निम्नलिखित कारण हैं :-
  1. पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु हमारी कोई न कोई आवश्यकता अवश्य सन्तुष्ट करती है। जब प्रौद्योगिकी का विकास होता है तो इनके प्रयोग में भी वृद्धि होती है फलस्वरूप संसाधनों का अति दोहन होता है।
  2. जब किसी देश में प्रौद्योगिकी के विकास के होता है तो वहाँ के लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि होती है। इसके फलस्वरूप मानवीय आवश्यकताएँ बढ़ती हैं और संसाधनों का अधिकाधिक प्रयोग होता है।
  3. आर्थिक विकास विभिन्न प्रकार के नये संसाधनों का दोहन करने के लिए प्रेरित करता है जिससे उनका अति दोहन होता है।
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.