Jac Board Class 10 Social Science Weekly Test Important Question 27-07-2024

class 10 social science weekly test,social science most important question class 10 2022,class 10 social science important questions,social science cl
कक्षा 10PRECTICE SET27/07/2024
WEEKLY TEST SOCIAL SCIENCE 27/07/2024



1. अर्न्स्ट रेनन कौन था?
  1. फ्रांसीसी दार्शनिक
  2. जर्मन दार्शनिक
  3. रूसी दार्शनिक
  4. ब्रिटिश चित्रकार

उत्तर A : फ्रांसीसी दार्शनिक

2. इंग्लैंड और ------------- के बीच एक्ट ऑफ यूनियन से यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन हुआ । -
  1. रूस
  2. फ्रांस
  3. स्कॉटलैंड
  4. जर्मनी

उत्तर C : स्कॉटलैंड

3. निम्न में से किसे मैटरनिख ने "हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन बताया"।
  1. लुई फिलिप
  2. कैरोल कुर्पिस्की
  3. मेत्सिनी
  4. योहान गॉटफ्रीड

उत्तर C : मेत्सिनी

4. बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर कब बना?-
  1. 1848
  2. 1856
  3. 1860
  4. 1871

उत्तर D : 1871

5. काली मृदा को किस नाम से जाना जाता है ?
  1. जलोढ़ मृदा
  2. खादर
  3. रेगर
  4. बांगर

उत्तर C : रेगर

6. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर पठारी भाग हैं?
  1. 43%
  2. 27%
  3. 30%
  4. 40%

उत्तर B : 27%

7. नयी जलोढ़ मृदा को क्या कहा जाता है?
  1. खादर
  2. बांगर
  3. लाल मृदा
  4. पीली मृदा

उत्तर A : खादर

8. समाप्यता आधार पर संसाधन कितने प्रकार के हैं?
  1. दो
  2. तीन
  3. चार
  4. छह

उत्तर A : दो

9. श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी का क्या आधार है?
  1. अल्पसंख्यक वाद
  2. बहुसंख्यक वाद
  3. A और B दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर B : बहुसंख्यक वाद

10. श्रीलंका में तमिल देश की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?
  1. 19%
  2. 29%
  3. 17%
  4. 18%

उत्तर D : 18%

11. कल्पना दर्श (यूटोपिया) क्या है?
उत्तर : एक ऐसे समाज की कल्पना करना, जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव प्रतीत होता है।

12. काली मृदा किस फसल की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है?
उत्तर : काली मृदा कपास की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

13. सत्ता की साझेदारी से क्या लाभ है?
उत्तर : सत्ता की साझेदारी के लाभ :
  1. सभी नागरिकों को शासन प्रणाली में भाग लेने का समान अवसर मिलता है।
  2. सत्ता की साझेदारी से समाज की सभी समूहों के बीच टकराव नहीं होता है और शांति बनी रही है, जिससे राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना बनी रहती है।

14. उदारवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : उदारवाद शब्द लैटिन भाषा के मूल पर आधारित है जिसका अर्थ है 'आजाद'। नए मध्य वर्गों के लिए उदारवाद का मतलब था - व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी। उदारवाद एक ऐसी सरकार के पक्ष में था जो सबकी सहमति पर बना हो । उदारवाद निरंकुश शासक और पादरी वर्ग के विशेष अधिकारों की समाप्ति संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का पक्षधर था।


15. स्वामित्व के आधार पर संसाधनों को कितने भागों में बांटा गया है व्याख्या करें?
उत्तर : स्वामित्व के आधार पर संसाधनों को चार भागों में बांटा गया है:-
  1. व्यक्तिगत संसाधन ऐसे संसाधन जो व्यक्तिगत या निजी संपत्ति होते हैं जैसे मकान, बाग, कुआं, भूमि आदि।
  2. सामुदायिक स्वामित्व वाले संसाधन ऐसे संसाधन - जिसका उपयोग समुदाय या सभी लोग कर सकते हैं जैसे शमशान भूमि, तालाब, पिकनिक स्थल, खेल का मैदान आदि।
  3. राष्ट्रीय संसाधन ऐसे संसाधन जो देश की संपत्ति है - अर्थात सरकार के अधीन में है जैसे सारे खनिज पदार्थ, जल संसाधन, वन, वन्य जीव संसाधन आदि ।
  4. अंतर्राष्ट्रीय संसाधन ऐसे संसाधन जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं नियंत्रित करती हैं जैसे तटरेखा से 200 समुद्री मील की दूरी से बाहर खुले महासागरीय क्षेत्र ।

16. सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?
उत्तर : सत्ता की साझेदारी इसलिए जरूरी है क्योंकि सत्ता का बंटवारा होने से विभिन्न सामाजिक समूह के बीच टकराव कम हो जाता है। टकराव कम होने से सामाजिक हिंसा और अस्थिरता कम हो जाती है। सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र का अर्थ होता है जनता द्वारा शासन । जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अपने-अपने कार्य के प्रति उत्तरदायी होते हैं। जब उनके बीच सत्ता की साझेदारी कर दी जाती है तो भी अपने उत्तरदायित्व का निष्पादन स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। संविधान द्वारा उनके कार्य और अधिकार दे दिए जाते हैं। 


CHECK YOUR PREPARATION

WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.