Jac Board Class 10 Social Science Chapter 2 भारत में राष्ट्रवाद | सामाजिक विज्ञान History Important Question 2025


कक्षा 10इतिहासअध्याय-2
भारत में राष्ट्रवाद 


Jac Board Class 10 History Chapter 2


1. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?-
  1. 1913
  2. 1914
  3. 1915
  4. 1916

उत्तर C : 1915

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?
  1. 1882
  2. 1883
  3. 1884
  4. 1885

उत्तर D : 1885

3. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ ?
  1. दिसंबर 19 22 सूरत अधिवेशन
  2. दिसंबर 1920 नागपुर अधिवेशन
  3. जनवरी 1921 कोलकाता अधिवेशन
  4. 1920 लाहौर अधिवेशन

उत्तर B : दिसंबर 1920 नागपुर अधिवेशन

4. असहयोग आंदोलन के दौरान अवध में किसानों का नेतृत्व किसने किया ?
  1. बाबा रामचंद्र
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. महात्मा गांधी
  4. सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर A : बाबा रामचंद्र

5. उस सन्यासी का नाम बताइए जो फिजी में एक गिरमिटिया मजदूर थे ?
  1. अल्लूरी सीताराम राजू
  2. बाबा सीतारमण
  3. बाबा जय देव
  4. बाबा रामचंद्र

उत्तर D : बाबा रामचंद्र

6. गांधी जी ने किस वर्ष बिहार के चंपारण इलाके का दौरा किया था ?
  1. 1916
  2. 1917
  3. 1918
  4. 1919

उत्तर B : 1917

7. जालियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था ?
  1. 1918
  2. 1919
  3. 1920
  4. 1921

उत्तर B : 1919

8. असम में बागान श्रमिकों पर असहयोग आंदोलन का क्या प्रभाव पड़ा ?
  1. वे हड़ताल पर चले गए।
  2. उन्होंने बागानों को नष्ट कर दिया।
  3. वे बागानों को छोड़कर घर की ओर चले गए
  4. उन्होंने हिंसा का उपयोग शुरू कर दिया।

उत्तर C : वे बागानों को छोड़कर घर की ओर चले गए

9.सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किस किसान आंदोलन का नेतृत्व किया ?
  1. खेड़ा आंदोलन
  2. बारदोली आंदोलन
  3. चंपारण आंदोलन
  4. सत्याग्रह आंदोलन

उत्तर B : बारदोली आंदोलन

10. निम्न में से कौन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गठित "स्वराज पार्टी" से जुड़े थे??
  1. जवाहरलाल नेहरू और सीआर दास
  2. मोतीलाल नेहरू और सीआर दास
  3. मोतीलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस
  4. महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू

उत्तर B : मोतीलाल नेहरू और सीआर दास

11. साइमन कमीशन भारत क्यों आया ?
  1. नई शिक्षा नीति लागू करने
  2. लगान से संबंधित नए कानून बनाने
  3. व्यापार से संबंधित कानून बनाने
  4. भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने और उसके बारे में सुझाव देने

उत्तर D : भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने और उसके बारे में सुझाव देने

12. लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?
  1. 1916
  2. 1918
  3. 1920
  4. 1922

उत्तर A : 1916

13. भारत में खिलाफत आंदोलन कब और किस देश के शासक के समर्थन में शुरू हुआ ?
  1. 1919 अरब
  2. 1919 तुर्की
  3. 1920 फ्रांस
  4. 1921 ईरान

उत्तर B : 1919 तुर्की

14. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी ?
  1. गोपाल कृष्ण गोखले
  2. श्रीमती एनी बेसेंट
  3. रविंद्र नाथ टैगोर
  4. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर A : गोपाल कृष्ण गोखले

15. निम्नलिखित में से किसे 'बादशाह खान' या 'सीमांत गांधी' के नाम से जाना जाता है??
  1. सर सैयद अहमद खान
  2. आगा खाँ
  3. खान अब्दुल गफ्फार खान
  4. महात्मा गांधी

उत्तर C : खान अब्दुल गफ्फार खान

16. चौरी चौरा के हिंसात्मक घटना के बाद गांधी जी ने किस आंदोलन को वापस ले लिया ?
  1. सत्याग्रह आंदोलन
  2. असहयोग आंदोलन
  3. सविनय अवज्ञा आंदोलन
  4. भारत छोड़ो आंदोलन

उत्तर B : असहयोग आंदोलन

17. जालियांवाला बाग हत्याकांड के उपरांत किस समिति का गठन किया गया ?
  1. डायर समिति
  2. मोंटेग्यू समिति
  3. चेम्सफोर्ड समिति
  4. हंटर समिति

उत्तर D : हंटर समिति

18. गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ किस कार्य से किया ?
  1. आमरण अनशन से
  2. कैसर-ए-हिंद पदक वापस करके
  3. दांडी यात्रा से
  4. स्वाधीनता दिवस मना कर

उत्तर C : दांडी यात्रा से

19. राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का प्रावधान किस एक्ट में था ?
  1. रालेट एक्ट
  2. वर्नाक्यूलर एक्ट
  3. साइमन कमीशन
  4. इनलैंड इमीग्रेशन एक्ट

उत्तर A : रालेट एक्ट

20. महात्मा गांधी ने नमक कानून कब भंग किया ?
  1. 31 अक्टूबर 1929
  2. 30 जनवरी 1932
  3. 12 मार्च 1931
  4. 6 अप्रैल 1930

उत्तर D : 6 अप्रैल 1930

21. गांधी इरविन समझौता कब हुआ ?
  1. 4 मार्च 1929
  2. 5 मार्च 1931
  3. 6 मार्च 1932
  4. 7 मार्च 1930

उत्तर B : 5 मार्च 1931

22. दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की मांग किसने की थी ?
  1. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  2. डॉ भीमराव आंबेडकर
  3. महात्मा गांधी
  4. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर B : डॉ भीमराव आंबेडकर

23. प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कब और कहां हुआ था ?
  1. 1928 दिल्ली
  2. 1930 मद्रास
  3. 1920 नागपुर
  4. 1930 लंदन

उत्तर D : 1930 लंदन

24. आंध्र प्रदेश की गुडेम पहाड़ियों में आदिवासी किसानों के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
  1. बाबा रामचंद्र
  2. अल्लूरी सीताराम राजू
  3. सरदार वल्लभभाई पटेल
  4. महात्मा गांधी

उत्तर B : अल्लूरी सीताराम राजू

25. "हिंद स्वराज" नामक पुस्तक की रचना किसने की थी ?
  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. डॉ भीमराव आंबेडकर
  3. महात्मा गांधी
  4. सुभाष चंद्र बोस

उत्तर C : महात्मा गांधी

26. "पूर्ण स्वराज" की मांग कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार किया गया ?
  1. लाहौर अधिवेशन
  2. नागपुर अधिवेशन
  3. लखनऊ अधिवेशन
  4. कोलकाता अधिवेशन

उत्तर A : लाहौर अधिवेशन

27. किस एक्ट के तहत बागानों में काम करने वाले मजदूरों को बगैर इजाजत बागानों से बाहर जाने की छूट नहीं थी?
  1. रालेट एक्ट
  2. वर्नाक्यूलर एक्ट
  3. इनलैंड इमीग्रेशन एक्ट
  4. साइमन कमीशन

उत्तर C : इनलैंड इमीग्रेशन एक्ट

28. भारत के लिए डोमिनियन स्टेट का गोलमोल-सा ऐलान किस वायसराय ने किया ?
  1. लॉर्ड रिपन
  2. लॉर्ड इरविन
  3. लॉर्ड लिटन
  4. लॉर्ड डलहौजी

उत्तर B : लॉर्ड इरविन

29. "स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा" यह नारा किसने दिया था ?
  1. सुभाष चंद्र बोस
  2. महात्मा गांधी
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. गोपाल कृष्ण गोखले

उत्तर C : बाल गंगाधर तिलक

30. "करो या मरो" का नारा किसने दिया था ?
  1. सुभाष चंद्र बोस
  2. महात्मा गांधी
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर B : महात्मा गांधी

31. भारत छोड़ो आंदोलन कब हुआ था ?
  1. 1942
  2. 1943
  3. 1944
  4. 1945

उत्तर A : 1942

32. ब्रिटिश सरकार ने "कैसर-ए-हिंद" की उपाधि से किसे सम्मानित किया ?
  1. श्रीमती इंदिरा गाँधी
  2. पं० जवाहर लाल नेहरू
  3. रविन्द्र नाथ टैगोर
  4. महात्मा गाँधी 

उत्तर D : महात्मा गाँधी 

33. "बापू" किन्हें कहा जाता है ?
  1.  डॉ० राजेंद्र प्रसाद
  2. महात्मा गाँधी
  3. रवीन्द्रनाथ टैगोर
  4. पं० जवाहर लाल नेहरू

उत्तर B : महात्मा गाँधी

34. "खिलाफत आंदोलन" के प्रमुख नेता कौन थे ?
  1. अब्दुल गफार खान
  2. मौलाना मुहम्मद अली और मौलाना शौकत अली
  3. राम प्रसाद बिस्मिल
  4. मो० शमीम इकबाल और सरफराज इकबाल

उत्तर B : मौलाना मुहम्मद अली और मौलाना शौकत अली

35. "संथाल विद्रोह" के नेता कौन थे ?
  1. बिरसा मुंडा
  2. जतरा उराँव
  3. तिलका मांझी
  4. सिद्धू और कान्हू

उत्तर D : सिद्धू और कान्हू

36. यह किसका कथन है "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा।" ?
  1. डॉ० राजेंद्र प्रसाद
  2. महात्मा गाँधी
  3. सुभाष चन्द्र बोस
  4. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर C : सुभाष चन्द्र बोस

37. निम्नांकित में से किसने 1919 का रॉलट एक्ट पारित किया था ?
  1. वैधानिक कमीशन
  2. इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल
  3. भारत सरकार
  4. ब्रिटिश काउंसिल

उत्तर B : इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल

38. 1932 ई० में पूना समझौता (पैक्ट) किनके बीच हुआ था ?
  1. गाँधीजी और इरविन
  2. गाँधीजी और मैक्डेनाल्ड
  3. गाँधीजी और अंबेदकर
  4. गाँधीजी और जिन्ना

उत्तर C : गाँधीजी और अंबेदकर

39. अहिंसा का धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है- यह विश्वास किनका था ?
  1. महात्मा गाँधी
  2. पं० जवाहरलाल नेहरू
  3. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  4. इंदिरा गाँधी

उत्तर A : महात्मा गाँधी

40. जालियाँवाला बाग मैदान में अमृतसर के गाँव वाले लोग किस मेले में शिरकत करने के लिए जमा हुए थे ?
  1. वैशाखी मेला
  2. पुष्कर मेला
  3. कुम्भ मेला
  4. माघ मेला 

उत्तर A : वैशाखी मेला

41. सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है? 

उत्तर : सत्याग्रह एक ऐसा विचार है जिसमें सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज के विचार पर बल दिया जाता है। इसका अभिप्राय है कि अगर आपका उद्देश्य सच्चा है और यदि आपकी अन्याय के विरुद्ध लड़ाई सच्ची है तो आपको इनसे मुकाबले के लिए किसी भी प्रकार के शारीरिक बल की आवश्यकता नहीं है। एक सत्याग्राही केवल अहिंसा के बल पर ही अपने संघर्ष में सफल हो सकता है। उत्पीड़न को अहिंसा के माध्यम से ही सच्चाई को देखने व इसे सहज भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस प्रकार इस संघर्ष में अंततः सत्य की ही विजय होगी।

42. साइमन कमीशन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर : 
  1. ब्रिटेन की टोरी सरकार ने भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन के जवाब में 1927 ई० में एक वैधानिक आयोग का गठन किया जिसे साइमन कमीशन के नाम से जाना जाता है। इस कमीशन के अध्यक्ष सर जॉन साइमन थे। 
  2. इस आयोग के सभी सदस्य अँग्रेज थे उनका कार्य यही था कि भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करना एवं तदनुरूप सुझाव देना था। 
  3. भारत में इसका विरोध इसलिए हुआ कि इस आयोग में एक भी भारतीय सदस्य नहीं थे सारे सदस्य अँग्रेज थे। अतः 1928 में जब साइमन कमीशन भारत पहुँचा तो उसका स्वागत 'साइमन कमीशन वापस जाओ' के नारों से किया गया। काँग्रेस और मुस्लिम लीग, सभी पार्टियों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। 
  4. पंजाब में लाला लाजपत राय ने इस आयोग के विरुद्ध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पुलिस ने उन पर इतनी लाठियाँ बरसाई कि इस प्रहार से उनकी मृत्यु हो गई।

43. दांडी यात्रा से आप क्या समझते है? संक्षेप में लिखिए ?
उत्तर : महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को नमक कानून के खिलाफ दांडी यात्रा शुरू की। उनका मानना था कि नमक हर व्यक्ति की जरूरत है, इसलिए इस पर टैक्स लगाना गलत है। गांधीजी अपने साथियों के साथ साबरमती आश्रम से पैदल चलते हुए 240 किमी दूर दांडी पहुंचे और 6 अप्रैल 1930 को समुद्र किनारे नमक बनाकर कानून तोड़ा।

इस आंदोलन ने पूरे देश में आजादी की भावना को मजबूत किया और ब्रिटिश सरकार को कमजोर कर दिया। दांडी यात्रा के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ, जिससे भारत की आजादी की लड़ाई और तेज हो गई।




CHECK YOUR PREPARATION

WATCH VIDEO ON YOUTUBE

सामाजिक विज्ञान (इतिहास)
CHAPTER 1 : यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय CLICK HERE
Avaliable
CHAPTER 2 : भारत में राष्ट्रवाद CLICK HERE
Avaliable
CHAPTER 3 : भूमंडलीकृत विश्व का बनना CLICK HERE
Avaliable
CHAPTER 4 : औद्योगिकीकरण का युग CLICK HERE
Avaliable
CHAPTER 5 : मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया CLICK HERE
Not Avaliable
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.