Jac Board Class 10 Hindi Chapter 4 उत्साह (सूर्यकांत त्रिपाठी निराला) || Important Question with Answer

कक्षा 10हिन्दीअध्याय-4
उत्साह




1. 'उत्साह' कविता के कवि कौन है ?
  1. तुलसीदास
  2. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  3. सूरदास
  4. नागार्जुन

उत्तर B : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

2. 'उत्साह' कविता में कवि बादलों से क्या आग्रह कर रहा है ?
  1. बरसने का
  2. छाए रहने का 
  3. कड़कड़ाने का
  4. इनमें से सभी

उत्तर A : बरसने का

3. 'उत्साह' कविता में प्रयुक्त 'उन्मन' शब्द किस भाव का सूचक है ?
  1. उदासी का
  2. ख़ुशी का 
  3. चमत्कार का 
  4. इनमें से सभी

उत्तर A : उदासी का

4. 'उत्साह' कविता में बादल किसका प्रतीक है ?
  1. शांति का
  2. क्रांति का
  3. स्थिरता का
  4. सुख का 

उत्तर B : क्रांति का

5. कवि किससे गरजने के लिए कह रहा है ?
  1. बादल से
  2. समुंद्र से
  3. नदी से
  4. विद्युत से 

उत्तर A : बादल से

6. 'उत्साह' कविता में आए 'निदाघ' शब्द का क्या अर्थ है ?
  1. अत्यधिक गर्मी
  2. अत्यधिक सर्दी
  3. अत्यधिक बरसात 
  4. वसंत

उत्तर A : अत्यधिक गर्मी

7. 'धाराधर' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
  1. आकाश
  2. समुंद्र
  3. बादल
  4. पृथ्वी

उत्तर C : बादल

8. 'निराला' नाम से कौन कवि विख्यात है ?
  1. सूरदास
  2. सूर्यकांत त्रिपाठी
  3. जयशंकर प्रसाद
  4. नागार्जुन

उत्तर B : सूर्यकांत त्रिपाठी

9. कवि के अनुसार, बादल कहाँ से आ रहे है ?
  1. ईश्वर के घर से
  2. आसमान के एक विशेष छोर से 
  3. अनजान दिशा से
  4. धरा से 

उत्तर C : अनजान दिशा से

10. कवि के अनुसार बादलों के भीतर क्या छिपा हुआ है ?
  1. बिजली की कड़क
  2. पानी
  3. रहस्य
  4. काली घटा

उत्तर A : बिजली की कड़क

11. बादल के बरसने के बाद धरती पर क्या परिवर्तन आ जाता है ?
उत्तर : धरती पर शीतलता छा जाती है |

12. कविता का शीर्षक 'उत्साह' क्यों रखा गया है ?
उत्तर : कविता का शीर्षक 'उत्साह' इसलिए रखा गया है क्योंकि कवि के मन में बादल को लेकर उत्साह है। बादल मन में उत्साह की भावना जगाता है। यह उत्साह क्रांति आने के प्रति भी है।

13. कवि बादल को गरज कर बरसने के लिए क्यों कह रहा है?
उत्तर : कवि धरती पर बड़ा बदलाव चाहता है। इसके अलावा व्यक्ति अथवा अन्य जीवों में उत्साह, उमंग और जोश भी भरना चाहता है इसलिए कवि बादल को गरज कर बरसने के लिए कह रहा है।

14. कवि बादल के बहाने किस में उत्साह भरना चाहता है?
उत्तर : कवि बादल के बहाने सभी जन जीवन में उत्साह भरना चाहता है, जो अत्यधिक तापमान से व्याकुल परेशान हैं, जिनमें जीवन के प्रति हताशा और निराशा छाई हुई है । अत्यधिक ताप से पेड़ पौधे, वनस्पतियां मुरझाने, सूखने लगे हैं उनमें उत्साह और जोश भरना चाहता है।

15. बादल और उत्साह शब्द एक दूसरे के पूरक कैसे हैं?
उत्तर : आकाश में बादल छाना आशा और उम्मीद को जगाता है। उन जीवों में, जो असहनीय गर्मी से परेशान हैं। अत्यधिक तापमान से व्याकुल जीवन की आखिरी उम्मीद की आस में हैं। जब तप्त धरती को बरसात का पानी मिल जाता है तो उनमें उम्मीद जगती है और जीवन में जीने के प्रति जोश और उत्साह बढ़ता है। अतः बादल और उत्साह दोनों एक दूसरे के पूरक शब्द हैं।

16. कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहता है, क्यों?
उत्तर : कवि बादल को संपूर्ण क्रांति का पर्याय मानता है उसे इस बात का एहसास है कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण संपूर्ण जगत के लोग एवं अन्य जीव अपने जीवन के प्रति आशा और उम्मीद खो चुके हैं, इसके लिए सामान्य रूप से बादल का बरसना काफी नहीं है इसलिए कवि बादल से बरसने के साथ-साथ गरजने के लिए भी कहता है।
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.