Jac Board Class 10 History Chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना || Important Objective Question

कक्षा 10इतिहासअध्याय-3
भूमंडलीकृत विश्व का बनना


1. भारत में आने वाली पहली दो यूरोपीय जातियाँ कौन-सी थी ?
  1. डच-अँग्रेज
  2. पुर्तगाली-डच
  3. अँग्रेज-फ्रांसीसी
  4. फ्रांसीसी-डच

उत्तर B : पुर्तगाली-डच

2. निम्नांकित में से कौन-सा देश विश्व बैंक और आई. एम. एफ. के किसी भी फैसले को वीटो कर सकता है ?
  1. भारत
  2. श्रीलंका
  3. अमेरिका
  4. जापान

उत्तर C : अमेरिका

3. 1890 के दशक में अफ्रीका के मवेशियों में कौन-सी बीमारी बहुत तेजी से फैल गयी ?
  1. निमोनिया
  2. चर्मरोग
  3. चेचक
  4. रिंडरपेस्ट

उत्तर D : रिंडरपेस्ट

4. अमेरिका की खोज किसने की थी ?
  1. क्रिस्टोफर कोलंबस
  2. मार्टिन लूथर
  3. मार्को पोलो
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर A : क्रिस्टोफर कोलंबस

5. निम्नाकित में से कौन-सी बीमारी अमेरिका के लोगों के लिए विनाशकारी सिद्ध हुई?
  1. हैजा
  2. चेचक
  3. प्लेग
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर B : चेचक

6. हेनरी फोर्ट कौन था ?
  1. कार निर्माता
  2. मोटर साइकिल निर्माता
  3. कंप्यूटर निर्माता
  4. मोबाईल निर्माता

उत्तर A : कार निर्माता

7. कार उत्पादन को बढ़ाने के लिए हेनरी फोर्ड द्वारा निम्नांकित में से किस तरीके को अपनाया गया ?
  1. वर्टिकल लाइन
  2. असेंबली लाइन 
  3. होरीजोंटल लाइन
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर B : असेंबली लाइन

8. मानव अधिकार दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
  1. 10 जनवरी
  2. 10 अगस्त
  3. 10 दिसंबर
  4. 10 जुलाई

उत्तर C : 10 दिसंबर

9. महामंदी की समय-अवधि क्या थी ?
  1. 1929-1930 का दशक
  2. 1930-1940 का दशक
  3. 1940-1950 का दशक
  4. 1950-1960 का दशक

उत्तर A : 1929-1930 का दशक

10. जी-77 से आप क्या समझते है ?
  1. संपन्न देशों का समूह
  2. अफ्रीका देशों का समूह
  3. एशियाई देशों का समूह
  4. विकासशील देशों का समूह

उत्तर D : विकासशील देशों का समूह

11. आर्थिक महामंदी की शुरुआत किस देश से हुई ?
  1. ब्रिटेन
  2. फ़्रांस
  3. अमेरिका
  4. जर्मनी

उत्तर C : अमेरिका

12. द्वितीय विश्वयुद्ध कब हुआ ?
  1. 1914 से 1918
  2. 1916 से 1920
  3. 1936 से 1944
  4. 1939 से 1945

उत्तर D : 1939 से 1945

13. कोर्न कानून किस देश में पारित किया गया था ?
  1. फ़्रांस
  2. जर्मनी
  3. रूस
  4. ब्रिटेन

उत्तर D : ब्रिटेन

14. सन 1800 के आसपास निर्यात में सूती कपड़े का प्रतिशत कितना था ?
  1. 30%
  2. 15%
  3. 10%
  4. 3%

उत्तर A : 30%

15. बृहद उत्पादन पद्धति से बनी पहली कार का नाम क्या था ?
  1. बी-मॉडल
  2. सी-मॉडल
  3. ए-मॉडल
  4. टी-मॉडल

उत्तर D : टी-मॉडल

16. अमेरिका में ब्रेटन वुड्स समझौता कब हुआ था ?
  1. 1929 ई.
  2. 1944 ई.
  3. 1948 ई.
  4. 1919 ई.

उत्तर B : 1944 ई.

17. आलू अकाल किस देश में हुआ था ?
  1. जर्मनी
  2. आयरलैंड
  3. फ्रांस
  4. इटली

उत्तर B : आयरलैंड

18. किस देश में मक्का के आयात पर पाबंदी लगाने के लिए कॉर्न लॉ पारित किया गया था? ?
  1. फ्रांस
  2. ब्रिटेन
  3. जर्मनी
  4. स्पेन

उत्तर B : ब्रिटेन

19. उन्नीसवी सदी में भारत से विभिन्न देशों में गये अनुबंधित श्रमिकों को क्या कहा जाता है ?
  1. कुली
  2. गिरमिटिया मजदूर
  3. प्रवासी
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर B : गिरमिटिया मजदूर

20. गैट की स्थापना कब हुई ?
  1. 1945
  2. 1948
  3. 1950
  4. 1955

उत्तर B : 1948

21. गिरमिटिया मजदूर का क्या अर्थ है |
उत्तर : गिरमिटिया मज़दूर, वे भारतीय थे जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने गुलामी की शर्तों पर विदेशों में भेज दिया था. गिरमिटिया शब्द अंग्रेज़ी के शब्द 'एग्रीमेंट' से बना है. गिरमिटिया मज़दूरों को 'जहाज़ी' के नाम से भी जाना जाता था |

22. रिंडरपेस्ट से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : पशुओं में प्लेग की बीमारी को रिंडरपेस्ट कहते हैं। जिससे 1890 के दशक में हजारों की संख्या में अफ्रीका के पशु मर गए जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।

23. सोलहवीं सदी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी इसका क्या मतलब है व्याख्या करें ?
उत्तर : 
  1. 16वीं सदी में यूरोपीय खोजकर्ताओं ने नई जगहों की खोज की, जैसे अमेरिका और भारत। इससे विभिन्न महाद्वीपों के बीच संपर्क बढ़ा।
  2. व्यापारिक मार्ग खुलने से विभिन्न महाद्वीपों के बीच सामान, जैसे मसाले और रेशम, का आदान-प्रदान बढ़ा।
  3. नए संपर्कों के कारण अलग-अलग संस्कृतियों के विचार और परंपराएँ आपस में मिल गईं।
  4. लोग अब पहले से ज्यादा दूर-दूर की जगहों पर यात्रा करने लगे, जिससे विभिन्न हिस्सों के लोग एक-दूसरे से मिलने लगे।
  5. इन सभी बदलावों के कारण, अलग-अलग महाद्वीपों के बीच की दूरी कम लगने लगी, और दुनिया छोटी महसूस होने लगी।

21. भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी के प्रभावों की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखें |
उत्तर : 
  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से भारतीय फसलों (जैसे कपास, जूट) की मांग कम हुई, जिससे किसानों की आय घट गई।
  2. भारतीय उत्पादों की विदेशों में बिक्री घटने से देश की आमदनी पर बुरा असर पड़ा।
  3. उद्योग और व्यापार में कमी के कारण शहरों में बेरोजगारी बढ़ी और लोग आर्थिक तंगी का सामना करने लगे।
  4. ब्रिटिश सरकार ने आर्थिक नीतियों को और कठोर कर दिया, जिससे भारतीय उद्योगों और व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ा।
  5. आर्थिक संकट के कारण लोग स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का समर्थन करने लगे, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन को और ताकत मिली।
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.