Jac Board Class 10 Science Chapter 2 अम्ल, क्षारक एवं लवण || Important Objective Question

कक्षा 10विज्ञानअध्याय-2
अम्ल, क्षारक एवं लवण (MCQ)


Jac Board Class 10 Science Chapter 2


1. कौन-सा पदार्थ लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है ?
  1. अम्ल
  2. क्षार
  3. लवण
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर B : क्षार

2. लिटमस विलयन बैगनी रंग का रंजक होता है जो निम्न में से किससे प्राप्त किया जाता है ?
  1. लिचेन
  2. लाल पत्तागोभी
  3. हल्दी
  4. पेटूनिया

उत्तर A : लिचेन

3. अम्ल एवं क्षारक के बीच की अभिक्रिया को कहते है ?
  1. विस्थापन
  2. उदासीनीकरण
  3. संयोजन
  4. वियोजन

उत्तर B : उदासीनीकरण

4. अम्ल धातु के साथ अभिक्रिया करके कौन-सा गैस उत्पन्न करती है ?
  1. हाइड्रोजन
  2. कार्बन डाईऑक्साइड
  3. नाइट्रोजन
  4. क्लोरीन

उत्तर A : हाइड्रोजन

5. अम्लीय वर्षा तब होती है जब वर्षा जल का pH हो जाता है ?
  1. 5.6 से कम
  2. 5.6 से अधिक
  3. 5.6 से बराबर
  4. 56

उत्तर A : 5.6 से कम

6. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है इसका pH संभवत: क्या होगा ?
  1. 1
  2. 4
  3. 5
  4. 10

उत्तर D : 10

7. कोई विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है इसका pH संभवत: क्या होगा ??
  1. 11
  2. 8
  3. 2
  4. 7

उत्तर C : 2

8. साधारण नमक का रासायनिक सूत्र है ?
  1. NaCl
  2. HB
  3. HCl
  4. NaOH

उत्तर A : NaCl

9. विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र है -
  1. NaCl
  2. NaHCO3
  3. CaOCl2
  4. Na2CO3

उत्तर C : CaOCl2

10. सिरका में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?
  1. ऐसीटिक अम्ल
  2. लैक्टिक अम्ल
  3. सिट्रिक अम्ल
  4. टार्टरिक अम्ल

उत्तर A : ऐसीटिक अम्ल

11. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? उदाहरण दें | [IMPORTANT]
उत्तर : अम्ल तथा क्षार के अभिक्रिया के फलस्वरूप लवण तथा जल बनते है, इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है | 
उदाहरण -
NaOH + HCl → NaCl + H2O

12. खट्टा दूध एवं अमरुद में कौन सा अम्ल पाया जाता है ? [IMPORTANT]
उत्तर : खट्टा दूध में लैक्टिक अम्ल तथा अमरुद में ऑक्जैलिक अम्ल पाया जाता है ।

13. बेकिंग सोडा के तीन उपयोग लिखें। [V.V.I]
उत्तर : 
  1. घरों में साफ-सफाई के लिए |
  2. जल की स्थाई कठोरता को हटाने के लिए |
  3. कांच, साबुन एवं कागज उद्योग में |

14. निम्न यौगिकों का रासायनिक सूत्र लिखें | [IMPORTANT]
  1. साधारण नमक,
  2. जल,
  3. धोने वाला सोडा, 
  4. बेकिंग सोडा |
उत्तर : 
  1. साधारण नमक → NaCl
  2. जल → H2O
  3. धोने वाला सोडा → Na2CO3.10H2O
  4. बेकिंग सोडा → NaHCO3

15. विरंजक चूर्ण क्या है ? इसके दो उपयोग लिखें। [V.V.I]
उत्तर : विरंजक चूर्ण (CaOCl2) एक रासायनिक यौगिक है जिसका उपयोग ब्लीचिंग एजेंट और कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है। यह Ca(OH)2 के साथ Cl2 की अभिक्रिया करके बनाया जाता है।
उपयोग-
  1. पेयजल को रोगाणुमुक्त करने में |
  2. वस्त्र उद्योग व कागज उद्योग में विरंजन में ।

16. प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए ? [IMPORTANT]
उत्तर : प्लास्टर ऑफ पेरिस आसानी से जल को अवशोषित कर लेता है और कठोर जिप्सम का निर्माण करता है। इसलिए प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्ररोधी बर्तन में रखा जाता है। नहीं तो कुछ समय बाद इसकी पूरी मात्रा जिप्सम में बदल जाएगी।
CaSO4.H2O + 1½H2O → CaSO4.2H2O
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.