Jac Board Class 10 Geography Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन Important Question (Chapter Wise)

Jac Board Class 10 Geography Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन Important Question (Chapter Wise)

कक्षा 10भूगोलअध्याय-2
वन एवं वन्य जीव संसाधन


1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) इनमे से कौन-सा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता ?

  1. संयुक्त वन प्रबंधन
  2. बीज बचाओं आन्दोलन
  3. चिपको आन्दोलन
  4. वन्य जीव पशुविहार का परिसीमन

उत्तर : d. वन्य जीव पशुविहार का परिसीमन

2. निम्नलिखित का मेल करें ।
आरक्षित वनसरकार, व्यक्तियों के निजी और समुदायों के अधीन अन्य वन और बंजर भूमि।
रक्षित वनवन और वन्य जीव संसाधन संरक्षण की दृष्टि से सर्वाधिक मूल्यवान वन।
अवर्गीकृत वनवन भूमि जो और अधिक क्षरण से बचाई जाती है।
उत्तर :
आरक्षित वन वन और वन्य जीव संसाधन संरक्षण की दृष्टि से सर्वाधिक मूल्यवान वन।
रक्षित वन वन भूमि जो और अधिक क्षरण से बचाई जाती है।
अवर्गीकृत वन सरकार, व्यक्तियों के निजी और समुदायों के अधीन अन्य वन और बंजर भूमि।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
(i) जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है ? [IMPORTANT]
उत्तर : वन्य जीवन और कृषि फसलों में जो इतनी विविधता पाई जाती है उसे जैव विविधता कहते हैं। इनका हमारे लिए बड़ा महत्व है क्योंकि इनके द्वारा विविध प्रकार की आवश्यताएँ पूरी होती हैं।

(ii) विस्तारपूर्वक बताएँ कि मानव क्रियाएँ किस प्रकार प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणिजात के ह्रास के कारक हैं ? [IMPORTANT]
उत्तर : जंगलों और जानवरों के रहने और खेलने की जगहों को नष्ट करना, शिकार करना, चोरी-छिपे संरक्षित इलाकों में जानवरों को मारना, जरूरत से ज्यादा संसाधनों का इस्तेमाल, पर्यावरण को गंदा करना, जानवरों को जहर देना, और जंगलों में आग लगाना, ये सभी चीजें जानवरों और प्रजातियों को नुकसान पहुंचाती हैं। जनसंख्या बढ़ने से भी संसाधनों का जरूरत से ज्यादा उपयोग होता है, जिससे जैव विविधता कम हो जाती है।


4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्य जीव संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है? विस्तारपूर्वक विवेचना करें। [IMPORTANT]
उत्तर : वन्य और वन्यजीव संरक्षण में विभिन्न समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है :
  1. छोटा नागपुर में संथाल और मुंडा जनजाति महुआ और कदंब के पेड़ों की पूजा करते हैं। ये पेड़ उनके लिए पवित्र हैं, इसलिए वे इन्हें काटते नहीं हैं और इनका संरक्षण करते हैं।
  2. राजस्थान के बिश्नोई समाज के लोग हिरण, मोर, गाय जैसे जानवरों का शिकार नहीं करते। वे इन प्राणियों की रक्षा करते हैं और उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखते हैं।
  3. हिमालय में चिपको आंदोलन ने वृक्षों की कटाई को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आंदोलन ने लोगों को पेड़ों के संरक्षण के लिए एकजुट किया और कई पेड़ों को बचाने में मदद की।
  4. राजस्थान में सरिस्का बाघ रिजर्व के आस-पास रहने वाले लोगों ने खनन कार्य को रुकवाने में सफलता पाई। इससे वन्य जीवों को संरक्षण मिला और उनके प्राकृतिक आवास सुरक्षित रहे।
  5. राजस्थान के अलवर जिले के लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि को भैरोदेव डाकव सोंचुरी घोषित किया। यहाँ उन्होंने अपने नियम बनाए और बाहरी लोगों को शिकार से रोका, जिससे वन्य जीव सुरक्षित रहे। 

(ii) वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों पर एक निबन्ध लिखिए ?
उत्तर : वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों :
  1. धार्मिक आस्था के कारण लोग पीपल और बरगद जैसे पवित्र पेड़ों की पूजा करते हैं और इन्हें काटने से मना करते हैं।
  2. बिश्नोई समाज जानवरों का शिकार नहीं करता और हिरण, मोर, और अन्य जीवों की सुरक्षा में सक्रिय रहता है।
  3. इसके अलावा, उत्तराखंड में वन पंचायतें स्थानीय लोगों को अपने जंगलों की देखभाल के लिए एकजुट करती हैं, जिससे सामूहिक संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। 
  4. इन सभी रीति-रिवाजों और परंपराओं के माध्यम से लोग अपने पर्यावरण की रक्षा करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित बनाते हैं।
Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.