Jac Board Class 10 Science Chapter 4 कार्बन एवं उसके यौगिक | Important Question 2025

 
कक्षा 10विज्ञानअध्याय-4
कार्बन एवं उसके यौगिक


1. एथेन का आण्विक सूत्र C2H6 है इसमें- ?
  1. 6 सहसंयोजक आबंध हैं। 
  2. 7 सहसंयोजक आबंध हैं। 
  3. 8 सहसंयोजक आबंध हैं। 
  4. 9 सहसंयोजक आबंध हैं। 

उत्तर B : 7 सहसंयोजक आबंध हैं। 

2. ऐल्काइन का सामान्य सूत्र है-
  1. CnH2n + 4
  2. CnH2n
  3. CnH2n + 2 
  4. CnH2n - 2 

उत्तर D : CnH2n - 2 

3. ब्यूटेनॉन चर्तु-कार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह - ?
  1. कार्बोक्सिलिक अम्ल
  2. ऐल्डिहाइड
  3. कीटोन
  4. ऐल्कोहॉल

उत्तर C : कीटोन

4. त्रिबंध वाले असंतृप्त हाइड्रोकार्बन का सामान्य सूत्र है ?
  1. CnH2n + 4
  2. CnH2n
  3. CnH2n + 2 
  4. CnH2n - 2 

उत्तर D : CnH2n - 2 

5. ऐल्केन का सामान्य सूत्र है ?
  1. CnH2n + 4
  2. CnH2n
  3. CnH2n + 2 
  4. CnH2n - 2 

उत्तर C : CnH2n + 2 

6. ऐल्कीन का सामान्य सूत्र है- ?
  1. CnH2n + 4
  2. CnH2n
  3. CnH2n + 2 
  4. CnH2n - 2 

उत्तर B : CnH2n

7. CnH2n सबसे किसका सामान्य सूत्र है ?
  1. ऐल्केन 
  2. ऐल्कीन
  3. ऐल्काइन
  4. इनमें कोई नहीं

उत्तर B : ऐल्कीन

8. निम्न में कौन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है ?
  1. प्रोपेन
  2. एथाइन 
  3. एसिटाइलीन
  4. ब्यूटीन

उत्तर A : प्रोपेन

9. निम्न में कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है ?
  1. C2H4
  2. C4H10
  3. CH4
  4. C6H14

उत्तर A : C2H4

10. तीन कार्बन परमाणुओं वाली ऐल्केन का नाम है ?
  1. मेथेन 
  2. इथेन
  3. प्रोपेन
  4. ब्यूटेन

उत्तर C : प्रोपेन

11. किस हाइड्रोकार्बन में द्विबंध होता है ?
  1. CH4
  2. C2H2
  3. C4H10
  4. C2H4

उत्तर D : C2H4

12. निम्न में कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है ?
  1. C2H6
  2. C3H8
  3. CH4
  4. C2H2

उत्तर D : C2H2

13. बेंजीन का अणुसूत्र है ?
  1. CH4
  2. C2H2
  3. C6H6
  4. C2H14

उत्तर C : C6H6

14. N2 अणु में नाइट्रोजन परमाणु के बीच कितने सहसंयोजक बंधन होते हैं ?
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

उत्तर C : 3

15. निम्न में किसमें संकलन अभिक्रिया होती है ?
  1. C2H6
  2. C3H8
  3. C2H2
  4. CH4

उत्तर C : C2H2

16. निम्न में कौन एल्डिहाइड है ?
  1. CH3COOH
  2. HCHO
  3. CH3OH
  4. HCOOH

उत्तर B : HCHO

17. समजात श्रेणी के क्रमागत दो सदस्यों के परमाणु भार में कितना अंतर होता है ?
  1. CH
  2. CH2
  3. CH3
  4. CH4

उत्तर B : CH2

18. निम्न में कौन ऐल्कोहॉल है ?
  1. HCHO 
  2. CH3COCH3
  3. CH3OH
  4. HCOOH

उत्तर C : CH3OH

19. निम्न में कौन ऐल्केन नहीं है ?
  1. CH4
  2. C2H6
  3. C2H4
  4. C4H10 

    उत्तर C : C2H4

    20. ऐसीटिक अम्ल का IUPAC नाम है ?
    1. मेथेनॉइक अम्ल
    2. प्रोपेनोइक अम्ल
    3. ऐथेनोइक अम्ल
    4. इनमें कोई नहीं

      उत्तर C : ऐथेनोइक अम्ल

      21. ऑक्सीकारक क्या है? 

      उत्तर : वे पदार्थ जो दूसरे पदार्थों को ऑक्सीजन देने का कार्य करते हैं. और किसी दूसरे परमाणु से इलैक्ट्रोन ग्रहण करते हैं, उन्हें ऑक्सीकारक कहते हैं। जैसेः- अल्कलाइन पोटाशियम परमेंगनेट और अम्लीय पोटाशियम डाइक्रोमेट ।

      22. श्रृंखलन किसे कहते हैं ? किन्हीं दो तत्वों का उदाहरण दें जो श्रृंखलन द्वारा यौगिकों का निर्माण करते हैं।
      उत्तर : कार्बन परमाणु में कार्बन के ही अन्य परमाणुओं के साथ आबंध बनाने की अद्वितीय क्षमता होती है जिससे बड़ी संख्या में अणु बनते हैं। इस गुण को श्रृंखलन कहते हैं।
      उदाहरण - सिलिकॉन एवं हाइड्रोजन, कार्बन।

      23. संतृप्त (ऐल्केन) या (पैराफिन) हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं ?
      उत्तर : वैसे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन परमाणु की संयोजकता आपस में एकल आबंध के द्वारा जुटी रहती है। उसे संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं। 
      जैसे- CH4, C2H6 इत्यादि ।

      24. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं ?
      उत्तर : वैसे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन परमाणु की संयोजकता आपस में द्विआबंध अथवा त्रिआबंध के द्वारा जुटी रहती है। उसे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं ?
      जैसे- C2H4, C2H2 इत्यादि ।

      25. अपरूपता किसे कहते हैं ? कार्बन के दो प्रमुख अपरूपों के नाम बताएँ ।
      उत्तर : जब कोई तत्व प्रकृति में विभिन्न भौतिक गुणों के साथ विविध रूपों में पाया जाता है तो इस घटना को अपरूपता कहते हैं।
      कार्बन के दो अपरूप- (i) हीरा, (ii) ग्रेफाइट।

      26. समजातीय श्रेणी किसे कहते हैं ? उदाहरण के साथ समझाएँ ।
      उत्तर : कार्बनिक यौगिकों की वह श्रेणी जिसके सभी सदस्यों में एक ही - प्रकार्यात्मक समूह रहता है और जिसके किसी भी दो क्रमागत सदस्यों के आण्विक सूत्रों के बीच सदा CH2 का अंतर रहता है, उसे - समजातीय श्रेणी कहते हैं। 
      जैसे- 
      1. CH4 तथा C2H6 में CH2 का अंतर है। 
      2. CH3OH तथा C2H5OH में प्रकार्यात्मक समूह -OH एवं अंतर -CH2 है।

      27. संकलन एवं प्रतिस्थापन अभिक्रिया किसे कहते है ? प्रत्येक का एक उदाहरण दें ?
      उत्तर : संकलन अभिक्रिया - वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें कार्बन यौगिकों (द्विबंध या त्रिबंध) में प्रतिकारकों का योग होता है उसे संकलन अभिक्रिया कहते हैं।
      उदाहरण :- 

      प्रतिस्थापन अभिक्रिया- वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिसमें अभिकारक के परमाणु या परमाणुओं समूह यौगिक के परमाणु या परमाणुओं के समूह को विस्थापित कर उनका स्थान ग्रहण कर लेता है उसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
      उदाहरण :-


      Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.