Jac Board Class 10 Hindi Chapter 6 संगतकार (मंगलेश डबराल) | हिंदी (क्षितिज) Important Question 2025
Jac Board Class 10 Hindi Chapter 6 संगतकार (मंगलेश डबराल) | हिंदी (क्षितिज) Important Question 2025
कक्षा 10 | हिंदी (क्षितिज) | अध्याय-6 |
---|---|---|
संगतकार (मंगलेश डबराल) |
1. 'संगतकार' शीर्षक कविता के कवि का क्या नाम है ?
- ऋतुराज
- मंगलेश डबराल
- सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
- जयशंकर प्रसाद
उत्तर B : मंगलेश डबराल
2. किस कारण से मुख्य गायक की आवाज साथ नहीं देती ?
- थक जाने के कारण
- स्वर ताल उखड़ने के कारण
- गला बैठ जाने के कारण
- साँस फूल जाने के कारण।
उत्तर C : गला बैठ जाने के कारण
3. मुख्य गायक को यह अहसास कौन दिलाता है कि वह अकेला नहीं है ?
- श्रोतागण
- वाद्यतंत्र को बजाने वाले
- गीतकार
- संगतकार
उत्तर D : संगतकार
4. संगतकार की मुख्य भूमिका क्या होती है ?
- मुख्य गायक के स्वर को शक्ति देना
- मुख्य गायक की कमियाँ दूर करना
- मुख्य गायक के स्वर को सुधारना
- मुख्य गायक को आराम देना
उत्तर A : मुख्य गायक के स्वर को शक्ति देना
5. मुख्य गायक को ढाँढस बंधाने का कार्य संगतकार कैसे करता है ?
- मुख्य गायक को अकेले गाने की प्रेरणा देकर
- मुख्य गायक के स्वर-से-स्वर मिलाकर
- तालियों द्वारा मुख्य गायक का उत्साहवर्धन करके
- ठीक प्रकार से वाद्ययंत्र बजाकर
उत्तर B : मुख्य गायक के स्वर-से-स्वर मिलाकर
6. संगतकार किसे कहा गया है ?
- संगति करने वाले को
- मुख्य गायक का साथ देने वाले को
- समूह में रहने वाले को
- संगत बनाने वाले को
उत्तर B : मुख्य गायक का साथ देने वाले को
7. 'तारसप्तक' किसे कहा गया है ?
- सरगम के ऊँचे स्वर को
- पक्का राग को
- मध्य स्वर में गाए गए राग को
- अति धीमे स्वर को
उत्तर A : सरगम के ऊँचे स्वर को
8. 'संगतकार' पाठ में किसकी भूमिका के महत्व पर विचार किया गया है ?
- कीमती वाद्ययंत्र
- गायन की प्रस्तुति
- संगतकार की
- मुख्य गायक
उत्तर C : संगतकार की
9. किसकी आवाज को कमजोर एवं काँपती हुई बताया गया है ?
- मुख्य गायक की
- संगतकार की
- श्रोता की
- गीतकार की
उत्तर B : संगतकार की
10. मुख्य गायक की प्रेरणा कब साथ छोड़ने लगती है ?
- जब वह उच्च स्वर में गाता है।
- जब उसे पानी की आवश्यकता होती है।
- जब वह बहुत लंबे समय से गा रहा होता है।
- जब संगतकार अनुपस्थित होता है।
उत्तर A : जब वह उच्च स्वर में गाता है।
11. सफलता के शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है, तो उसे सहयोगी किस तरह संभालते है ? [V.V.I]
उत्तर : जब कोई व्यक्ति सफलता के चरम शिखर पर पहुँचकर अचानक लड़खड़ा जाता है तो उसके सहयोगी ही उसे बल, उत्साह, शाबासी और साथ देकर संभालते है। वे अपनी शक्ति उसके लिए लगा देते है। वे उसकी कमी को पूरा करने का भरसक प्रयास करते है।
12. संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं ? [V.V.I]
उत्तर : संगतकार, मुख्य गायक-गायिकाओं को कई तरह से मदद करते हैं:
- स्वर में स्वर मिलाकर उन्हें बुलंदी पर पहुंचाते हैं।
- थकी हुई आवाज़ को बल देते हैं।
- सही सुर याद दिलाते हैं।
- उनकी भूलों के बारे में बताते हैं।
- स्थायी स्वरूप को संभालने में मदद करते हैं।
- लय में बने रहने में मदद करते हैं।
- गाने में मधुरता भरते हैं।
- गाने में गति लाते हैं।
13. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?
उत्तर : संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा बड़े बड़े नेताओं, अभिनेताओं, संतों-महात्माओं के साथ भी इसी प्रकार सहयोग करते हैं। नेताओं के इर्द-गिर्द रहने वाले सभी सहायक उपनेता अपने बड़े नेता के महत्त्व को बढ़ाने में लगे रहते हैं। आम कार्यकर्ता, झंडे लगाने वाले नारे लगाने वाले कार्यकर्ता संगतकार की भूमिका ही निभाते हैं। संतों-महात्माओं के आने से पहले उनकी महिमा का गुणगान करने वाले भक्त और उनके जाने के बाद उनका प्रचार करने वाले भक्त भी संगतकार के समान होते हैं।
14. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?
उत्तर : संगतकार के माध्यम से कवि उन लोगों की ओर संकेत करना चाह रहा है जो मुख्य व्यक्तियों की छवि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। वे स्वयं तो पीछे रहते हैं, पर अपने मुख्य गायक, नेता को ऊँचा उठने में मदद करते हैं। इनकी भूमिका रचनात्मक होती है। ये लोग अपने आदर्श व्यक्ति की छवि को निखारते हैं, मुसीबत में साथ देते हैं तथा उत्साहित करते हैं।
15. हमें दूसरों की क्षमताओं को कम करके क्यों नहीं आँकना चाहिए ??
उत्तर : हमें दूसरों की क्षमताओं को कम करके नहीं आँकना चाहिए क्योंकि इससे हम भ्रम में पड़ सकते हैं कि हमारे पास अधिक क्षमता है और दूसरों के पास कम क्षमता है। इससे हमें हानि हो सकती है। अतः दूसरों की क्षमता को अपने से अधिक आँकना चाहिए तभी हम अपने में अधिक क्षमता उत्पन्न कर सकते हैं और हम जीवन में सफल हो सकते हैं।
16. संगतकार' कविता में किस जीवन मूल्य को उभारा गया है ?
उत्तर : 'संगतकार' कविता में कवि ने यही विचार रखा है कि मुख्य गायक का साथ देने वाले संगतकार की भूमिका कम नहीं होती, बल्कि अधिक ही होती है। संगतकार ही मुख्य गायक के पीछे-पीछे चलते हैं और हर जगह उसका सहयोग करते हैं।
हिंदी (क्षितिज) | ||
---|---|---|
CHAPTER 1 : पद | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 2 : राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 3 : आत्मकथ्य | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 4 : उत्साह/अट नहीं रही है | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 5 : यह दन्तुरित मुसकान/फसल | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 6 : संगतकार | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 7 : नेताजी का चश्मा | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 8 : बालगोबिन भगत | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 9 : लखनवी अंदाज | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 10 : एक कहानी यह भी | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 11 : नौबतखाने में इबादत | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 12 : संस्कृति | CLICK HERE Not Avaliable |
Join the conversation