Jac Board Class 10 Science Chapter 3 धातु एवं अधातु | विज्ञान Important Question 2025
Jac Board Class 10 Science Chapter 3 धातु एवं अधातु | विज्ञान Important Question 2025
कक्षा 10 | विज्ञान | अध्याय-3 |
---|---|---|
धातु एवं अधातु |
1. ताँबा और जस्ता के मिश्रधातु को क्या कहते है ?
उत्तर A : पीतल
2. सिनाबार किसका अयस्क है ?
उत्तर B : पारा
3. निम्न में से किसे चाकू से काटा जा सकता है ?
- पीतल
- काँसा
- सोल्डर
- स्टील
उत्तर A : पीतल
2. सिनाबार किसका अयस्क है ?
- ताँबा
- पारा
- सल्फर
- सिलिकन
उत्तर B : पारा
3. निम्न में से किसे चाकू से काटा जा सकता है ?
- लीथियम
- कैल्सियम
- ताँबा
- लोहा
उत्तर A : लीथियम
4. सोडियम को किसमें डुबाकर रखा जाता है ?
- जल में
- मिट्टी तेल में
- एल्कोहॉल में
- इनमें से सभी में
उत्तर B : मिट्टी तेल में
5. कौन-सी मुलायम धातु को चाकू से काटा जा सकता है ?
- चाँदी
- पारा
- सोडियम
- सोना
उत्तर C : सोडियम
6. कौन-सा धातु कमरे के ताप पर द्रव होता है ?
- ब्रोमीन
- पारा
- लोहा
- तांबा
उत्तर B : पारा
7. सबसे कठोर तत्व कौन है ?
- कार्बन
- हीरा
- सोना
- चाँदी
उत्तर B : हीरा
8. एक अधातु जिसमें चमक होती है ?
- कोयला
- आयोडीन
- सल्फर
- ब्रोमीन
उत्तर B : आयोडीन
9. वह कौन-सा अधातु है जो विधुत का सुचालक है ?
- ग्रेफाइट
- प्लास्टिक
- लकड़ी
- हीरा
उत्तर A : ग्रेफाइट
10. इनमें से कौन ठंडे जल के साथ तेजी से अभिक्रिया करती है ?
- कार्बन
- सोडियम
- मैग्नीशियम
- सल्फर
उत्तर B : सोडियम
11. निम्न में विद्युत का सर्वोत्तम चालक है ?
- Cu
- Fe
- Al
- Zn
उत्तर A : Cu
12. गंधक एक ?
- धातु है
- अधातु है
- मिश्रण है
- उपधातु है
उत्तर B : अधातु है
13. सीसा और टीन की मिश्रधातु को कहते हैं ?
- सोल्डर
- स्टील
- गन मेटल
- उपधातु
उत्तर A : सोल्डर
14. निम्नलिखित में से कौन सा अधातु द्रव अवस्था में रहता है ?
- पारा
- ब्रोमीन
- क्लोरीन
- आयोडीन
उत्तर B : ब्रोमीन
15. निम्नलिखित में से इस्पात में कौन-सी अधातु उपस्थित रहती है ?
- सल्फर
- नाइट्रोजन
- कार्बन
- फास्फोरस
उत्तर C : कार्बन
16. निम्नलिखित में से कौन सी अधातु गैसीय अवस्था में पाई जाती है ?
- कार्बन
- ऑक्सीजन
- ब्रोमीन
- सल्फर
उत्तर B : ऑक्सीजन
17. शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है ?
- 18 कैरेट
- 20 कैरेट
- 22 कैरेट
- 24 कैरेट
उत्तर D : 24 कैरेट
18. लोहा पर जिंक की परत चढ़ाने की विधि को क्या कहते हैं ?
- संक्षारण
- यशदलेपन
- विद्युत अपघटन
- पानी चढ़ाना
उत्तर B : यशदलेपन
19. हीलियम कैसा तत्व है ?
- अक्रिय
- क्रियाशील
- सक्रिय
- उदासीन
उत्तर A : अक्रिय
20. निम्न में किस धातु को केरोसिन में डुबोकर रखते हैं ?
- मैग्नेशियम
- सोडियम
- पारा
- टंगस्टन
उत्तर B : सोडियम
21. ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए
- जो कमरे के ताप पर द्रव होती है।
- चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
- ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है।
- ऊष्मा की कुचालक होती है।
उत्तर :
- वह धातु जो कमरे के तापमान पर द्रव होती है। : पारा (Hg)
- वह धातु जिसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है। : सोडियम (Na) और पोटाशियम (K)
- वह धातु जो उष्मा की सबसे अच्छी चालक है। : सिल्वर (Ag) और कॉपर (Cu)
- वह धातु जो उष्मा की कुचालक है। : सीसा (Pb) और पारा (Hg)
22. आघातवर्ध्य तथा तन्य का अर्थ बताइए ?
उत्तर : आघातवर्ध्य : जिन धातुओं को पीट-पीटकर पतली चादरें बनाई जा सकती हैं। उन धातुओं को आघातवर्ध्य कहा जाता है।
तन्य : जिन धातुओं को पतले तार के रूप में खींचा जा सकता है, उन धातुओं को तन्य कहा जाता है।
23. सोडियम को किरोसीन में डुबो कर क्यों रखा जाता है ?
उत्तर : सोडियम अत्यधिक अभिक्रियाशील धातु है। यदि इसे खुले में रखा जाए तो यह ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर आग पकड़ लेता है। इसलिए इसे केरोसीन में डुबो कर रखा जाता है।
24. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है?
उत्तर : आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है। क्योंकि इनके मजबूत अंतः आयनिक आर्कषण को तोड़ने के लिए अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
25. कौन-सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है?।
उत्तर : कम अभिक्रियाशील धातुएँ जैसे- सोना तथा प्लैटिनम जो स्वतन्त्र अवस्था में पाई जाती है वे आसानी से संक्षारित नहीं होती।
26. मिश्रातु क्या होते हैं ?
उत्तर : दो या दो से अधिक धातुओं या अधातुओं के समांगी मिश्रण को मिश्रातु कहते हैं। उदाहरणतः पीतल, तांबा तथा जस्ते की मिश्रातु है।
27. उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए ?
उत्तर : ऐसे धातु ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षार दोनों से अभिक्रिया कर लवण तथा जल प्रदान करते हैं, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।
उदाहरण :-
ऐलुमीनियम आक्सॉइड (Al2O3)
जिंक आक्सॉइड (ZnO)
28. ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ कैसा ऑक्साइड बनाती हैं ?
उत्तर : अधातु, ऑक्सीजन से संयुक्त होकर ऑक्साइड बनाती हैं जिसकी प्रकृति अम्लीय होती है।
29. प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। क्यों ?
उत्तर : प्लेटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि इनकी धात्विक चमक होती है तथा ये आघातवर्ध्य एवम् तन्य धातु हैं तथा ये कम अभिक्रियाशील धातु हैं ।
30. सोडियम, पोटेशियम एवं लीथियम को तेल के अंदर संग्रहीत क्यों किया जाता है।
उत्तर : सोडियम, पोटैशियम एवम् लीथियम को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है क्योंकि ये अत्यधिक अभिक्रियाशील धातु हैं जो आक्सीजन से अभिक्रिया कर जल्दी ही आग पकड़ लेती हैं। अतः किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए इन धातुओं को तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है।
31. निम्न पदों की परिभाषा दीजिए।
(क) खनिज
(ख) अयस्क
(ग) गैंग
उत्तर :
(क) खनिज : पृथ्वी की भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले धातुओं के यौगिकों को खनिज कहते हैं।
(ख) अयस्क : वे खनिज जिसमें किसी विशेष धातु की अत्यधिक सान्द्रता होती है। जिसे आसानी से निकाला जा सकता है। उन्हें अयस्क कहते हैं।
(ग) गैंग : पृथ्वी से प्राप्त खनिज अयस्कों में मिट्टी, रेत आदि जैसी कई अशुद्धियाँ होती हैं, जिन्हें गैंग कहते हैं।
32. दो धातुओं के नाम बताइए जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।
उत्तर : सोना और प्लैटिनम ।
विज्ञान (SCIENCE) | ||
---|---|---|
CHAPTER 1 : रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 2 : अम्ल, क्षारक एवं लवण | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 3 : धातु एवं अधातु | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 4 : कार्बन एवं उसके यौगिक | CLICK HERE Avaliable |
|
CHAPTER 5 : जैव प्रक्रम | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 6 : नियंत्रण एवं समन्वय | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 7 : जीव जनन कैसे करते हैं | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 8 : आनुवांशिकता | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 9 : प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 10 : मानव नेत्र तथा नेत्र तथा रे तथा रंग-बिरंगा संसार | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 11 : विद्युत | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 12 : विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव | CLICK HERE Not Avaliable |
|
CHAPTER 13 : हमारा पर्यावरण | CLICK HERE Not Avaliable |
Join the conversation