Jac Board Class 10 Social Science(History) Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय | सामाजिक विज्ञान ( इतिहास ) अध्याय-1 Important Question 2025

कक्षा 10सामाजिक विज्ञान ( इतिहास )अध्याय-1
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय



1. वह विचारधारा जो स्त्री-पुरुष की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता पर आधारित हो, उसे क्या कहते हैं ?
  1. राष्ट्रवाद
  2. साम्यवाद
  3. नारीवाद
  4. समाजवाद

उत्तर C : नारीवाद

2. जर्मनी को एकजुट करने में किसने अहम भूमिका निभाई ?
  1. गैरीबाल्डी
  2. ऑटो वॉन बिस्मार्क
  3. कैमिलो दे काबूर
  4. नेपोलियन

उत्तर B : ऑटो वॉन बिस्मार्क

3. इटली के एकीकरण आंदोलन का नेतृत्व किसने किया ?
  1. कैमिलो दे काबूर
  2. गैरीबाल्डी
  3. विक्टर इमैनुएल
  4. बिस्मार्क

उत्तर A : कैमिलो दे काबूर

4. जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन-सी नीति अपनाई ?
  1. उदारवाद
  2. रक्त और लौह नीति
  3. समाजवाद
  4. लोकतंत्र

    उत्तर B : रक्त और लौह नीति

    5. यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कब मान्यता मिली ?
    1. 1815 ई०
    2. 1832 ई०
    3. 1848 ई०
    4. 1871 ई०

      उत्तर B : 1832 ई०

      6. 1871 के बाद, यूरोप में राष्ट्रवादी तनाव का एक गंभीर स्रोत क्या था ?
      1. बाल्कन क्षेत्र
      2. फ्रांस
      3. इंग्लैंड
      4. रूस

        उत्तर A : बाल्कन क्षेत्र

        7. सार्डिनिया-पिडमॉण्ड का शासक कौन था ?
        1. गैरीबाल्डी
        2. कैमिलो दे काबूर
        3. विक्टर इमैनुएल
        4. नेपोलियन

          उत्तर C : विक्टर इमैनुएल

          8. शुल्क संघ 'जॉलवेराइन' की स्थापना किसकी पहल पर की गई ?
          1. फ्रांस
          2. प्रशा
          3. ऑस्ट्रिया
          4. इटली

            उत्तर B : प्रशा

            9. ऑस्ट्रिया के साथ प्रशा का युद्ध कब हुआ ?
            1. 1848 ई०
            2. 1857 ई०
            3. 1866 ई०
            4. 1871 ई०

              उत्तर C : 1866 ई०

              10. फ्रांस में नेपोलियन संहिता किस वर्ष लागू की गई? ?
              1. 1789 ई०
              2. 1804 ई०
              3. 1815 ई०
              4. 1830 ई०

                उत्तर B : 1804 ई०

                11. 1789 ई० में फ्रांस की क्रांति के समय किसका शासन था ?
                1. लुई XIV
                2. लुई XV
                3. लुई XVI
                4. नेपोलियन

                  उत्तर C : लुई XVI

                  12. आँखों पर पट्टी बांधे हुई और तराजू लिये हुये महिला किस बात का प्रतीक है ?
                  1. शक्ति
                  2. न्याय
                  3. स्वतंत्रता
                  4. क्रांति

                    उत्तर B : न्याय

                    13. बूर्बो राजवंश का शासन किस देश में था ?
                    1. जर्मनी
                    2. फ्रांस
                    3. इटली
                    4. रूस

                      उत्तर B : फ्रांस

                      14. मारीआन किस देश के राष्ट्रवाद की प्रतीक थी ?
                      1. जर्मनी
                      2. इटली
                      3. फ्रांस
                      4. इंग्लैंड

                        उत्तर C : फ्रांस

                        15. वियना की संधि कब हुई थी ?
                        1. 1804 ई०
                        2. 1815 ई०
                        3. 1830 ई०
                        4. 1848 ई०

                          उत्तर B : 1815 ई०

                          16 . "जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है। यह कथन किसका है ?
                          उत्तर : यह कथन मैटरनिख का है।

                          17. नेपोलियन बोनापार्ट कौन था ?
                          उत्तर : नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का एक महान सेनानायक था जिसके नेतृत्व में फ्रांस ने अनेक विजय प्राप्त की। बाद में उसे फ्रांस का पहला सम्राट घोषित किया गया।

                          18. यंग इटली को स्थापना किसने की थी ?
                          उत्तर : 'यंग इटली' की स्थापना ज्युसेपे मेत्सिनी ने की थी।

                          19. समन्वयवाद से आप क्या समझते हैं ?
                          उत्तर : समन्वयवाद का तात्पर्त्य है - दो अलग -अलग मान्यताओं को उनकी भिन्नताओं और समानताओं को ध्यान में रखकर उन्हें एक साथ लाने का प्रयास करना।

                          20. वियना कांग्रेस कब और किसके द्वारा आयोजित की गयी थी ?
                          उत्तर : वियना कांग्रेस सितंबर 1814 से जून 1815 के बीच वियना में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रियाई राजनेता मेटरनिख ने की थी। यह यूरोपीय देशों के राजदूतों का एक सम्मेलन था।

                          21. यूटोपिया(कल्पना दर्श) से आप क्या समझते हैं ?
                          उत्तर : एक ऐसे समाज की कल्पना करना, जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव प्रतीत होता है।

                          22. ऑटोमन साम्राज्य से क्या तात्पर्य है ?
                          उत्तर : ऑटोमन साम्राज्य, तुर्की साम्राज्य का ही एक नाम था। यह एक शाही साम्राज्य था जिसका शासन 14वीं से 20वीं शताब्दी के बीच चला। इस साम्राज्य ने दक्षिण-पूर्वी यूरोप, पश्चिम एशिया, और उत्तरी अफ़्रीका के ज़्यादातर हिस्सों पर नियंत्रण किया था।

                          23. निरंकुशवाद से आप क्या समझते हैं ?
                          उत्तर : ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता। ऐसी राजशाही सरकारों को निरंकुश सरकार कहा जाता है जो अत्यंत केन्द्रीकृत, सैन्य बल पर आधारित और दमनकारी सरकारें होती थीं।

                          24. जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
                          उत्तर : 
                          1. 1848 में फ्रैंकफर्ट संसद में जर्मन संघ के उदारवादी मध्य वर्ग ने जर्मनी को एक राष्ट्र बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह योजना असफल रही और उन्हें पीछे हटना पड़ा।
                          2. इस योजना को राजशाही और सेना की ताकत ने मिलकर दबा दिया, जिससे राष्ट्रीय एकता की उम्मीदें टूट गईं।
                          3. ऑटो वॉन बिस्मार्क ने जर्मन संघ के एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण नेतृत्व किया और उन्होंने "लोहे और रक्त" की नीति अपनाई।
                          4. प्रशा ने सात वर्षों के भीतर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस के खिलाफ युद्धों में निर्णायक जीत हासिल की, जिसने जर्मन राज्यों के एकीकरण की प्रक्रिया को गति दी।
                          5. जनवरी 1871 में वर्साय में एक समारोह के दौरान प्रशा के राजा विलियम प्रथम को औपचारिक रूप से जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया, जिससे जर्मन साम्राज्य का गठन हुआ।

                          25. वियना संधि की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 
                          उत्तर : 
                          1. नेपोलियाई युद्धों के दौरान हुए बदलावों को समाप्त करना।
                          2. बुर्बो वंश को फिर से सत्ता में लाना।
                          3. फ्रांस की सीमाओं पर मजबूत राज्य बनाना ताकि वह फिर से विस्तार न कर सके।

                          26. फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने व लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए ?
                          उत्तर : राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की साथ हुई शीघ्र ही फ्रांसीसी लोगों ने सत्ता अपने हाथों में ले ली, तत्पश्चात फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने ऐसे अनेक कदम उठाए जिससे फ्रांसीसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा हो सकती थी जो निम्नलिखित है |
                          1. सर्वप्रथम पित्तृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया।
                          2. एक नया फ्रांसीसी झंडा तिरंगा चुना गया जिसने पहले के राज्य ध्वज की जगह ले ली।
                          3. इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा जिसका नाम बदलकर नेशनल असेंबली कर दिया गया।
                          4. राष्ट्र के नाम पर नई स्तुतियां रची गई, शपथे ली गई शहीदों का गुणगान हुआ।
                          5. एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाएं।
                          6. आंतरिक आयात निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार तथा नापने की एक समान व्यवस्था लागू की गई।
                          7. क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया और पेरिस में बोली जाने वाली फ्रेंच को राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना गया।

                          27. नेपोलियन की संहिता की प्रमुख विशेषताएँ क्या-क्या थीं ?
                          उत्तर : 
                          1. सभी नागरिकों को कानून के सामने समानता मिली और जन्म आधारित विशेषाधिकार खत्म हुए।
                          2. संपत्ति और धार्मिक स्वतंत्रता को कानूनी मान्यता दी गई।
                          3. चर्च और राज्य को अलग किया गया, और नागरिक विवाह व तलाक को मान्यता मिली।
                          4. सामंती व्यवस्था खत्म कर किसानों को कर और जागीरदारी शुल्क से मुक्त किया गया।
                          5. यातायात, संचार व्यवस्था में सुधार हुआ और नई मुद्रा व मानक माप-तौल लागू किए गए।

                          28. यूनान का स्वतंत्रता संग्राम पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बताइए उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र कैसे विकसित हुआ?
                          उत्तर : यूनान 15वीं सदी से ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था। 1821 में यूरोप में बढ़ते राष्ट्रवाद के कारण यूनानियों ने आज़ादी की लड़ाई शुरू की। उन्हें बाहर रह रहे यूनानियों और यूरोप के लोगों का समर्थन मिला, जो उनकी प्राचीन संस्कृति को पसंद करते थे। कवियों और कलाकारों ने यूनान के समर्थन में लोगों को जोड़ा। अंग्रेज कवि लॉर्ड वायरन ने धन जुटाया और युद्ध में भी भाग लिया, लेकिन 1824 में बीमारी से उनकी मौत हो गई। आखिरकार, 1832 में कुस्तुनतुनिया की संधि के तहत यूनान को आज़ादी मिल गई।

                          29. सत्रहवीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गाँवों में किसानों और कारीगरों से काम करवाने लगे। व्याख्या करें।
                          उत्तर : 
                          1. जमींदारों ने अपनी जमीनों को घेरकर बड़ी खेती शुरू कर दी, जिससे गरीब किसानों के लिए खेती की जमीन कम हो गई।
                          2. छोटे किसान बहुत गरीब थे और उनके पास आजीविका के लिए कोई स्थायी साधन नहीं था, इसलिए वे सौदागरों पर निर्भर हो गए।
                          3. खेती से पर्याप्त आमदनी न होने के कारण किसान और कारीगर अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए सौदागरों का काम करने लगे।
                          4. व्यापारी किसानों और कारीगरों को पहले से पैसा देकर काम करवाते थे, जिससे वे मजबूरी में उनके लिए काम करने लगे।
                          5. शहरों में गिल्ड के सख्त नियम थे, इसलिए व्यापारी गाँवों में जाकर सस्ता श्रम प्राप्त करने लगे।

                          30. मॉरीआन और जर्मेनिया कौन थे ? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका क्या महत्व था।
                          उत्तर : 
                          1. फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकारों ने स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपको का प्रयोग किया।
                          2. फ्रांस में उसे लोकप्रिय ईसाई नाम मारिआन दिया गया जिसे स्वतंत्रता और गणतंत्र के प्रतीक लाल टोपी, तिरंगा और कलगी के साथ दर्शाया गया और उसकी प्रतिमाएं सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई, मारीआन की छवि को सिक्के और डाक टिकटों परअंकित की गई ताकि लोगों को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे।
                          3. इसी तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है, क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है।

                          31. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव क्यों पनपा ।
                          उत्तर : 
                          1. बाल्कन प्रदेशों में अनेक जातीय समूह निवास करते थे।
                          2. बाल्कन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था जो अपने पतन के कगार पर था।
                          3. स्लाव बाल्कन के जातीय समूह उदारवादी और राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। अतः ये सभी जातीय समूह राष्ट्र- राज्य की मांग करने लगे।
                          4. बाल्कन राज्य एक दूसरे से भारी ईर्ष्या करते थे और हर एक राज्य अपने लिए ज्यादा से ज्यादा इलाका हथियाना चाहता था।
                          5. रूस, जर्मनी, इंग्लैंड ऑस्ट्रो- हंगरी की हर ताकत बाल्कन पर अन्य शक्तियों की पकड़ को कमजोर कर के क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहती थी।
                          अतः इन सभी कारणों से बाल्कन में राष्ट्रवादी तनाव पनपा ।

                          32. उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?
                          उत्तर : 1848 में जब अनेक यूरोपीय देशों में गरीबी बेरोजगारी और भुखमरी से ग्रस्त किसान, मजदूर विद्रोह कर रहे थे तब उसके समानांतर पढ़े-लिखे मध्यवर्ग उनकी भी एक क्रांति हो रही थी। उदारवादियों की क्रांति का मतलब था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र राज्य की स्थापना करना चाहते थे जहां क्रांति की स्वतंत्रता और सभी लोगों के लिए समान कानून और स्वतंत्रता हो।

                          राजनीतिक विचार-
                          1. उदारवादियों ने राष्ट्रीय विचार के निर्माण की मांगों को आगे बढ़ाया। यह राष्ट्र राज्य संविधान प्रेस की स्वतंत्रता और संगठन बनाने की आजादी जैसे संसदीय सिद्धांतों पर आधारित था।
                          2. निरंकुश शासन और पादरी वर्ग के विशेष अधिकारों की समाप्ति।
                          सामाजिक विचार-
                          1. सभी नागरिकों को सामाजिक समानता प्रदान करना।
                          2. महिलाओं को अवयस्क का दर्जा देते हुए उन्हें पिता और पतियों के अधीन कर दिया था ।19वीं सदी में यूरोप में उन्हें मताधिकार प्राप्त नहीं था, जिनके पास निजी संपत्ति नहीं थी।
                          आर्थिक विचार-
                          1. उदारवादी बाजारों के मुक्ति के पक्षधर थे।
                          2. उदारवादी चीजों तथा पूंजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणो को खत्म करने के पक्ष में थे।

                          33. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन करें ?
                          उत्तर : 
                          1. 19वीं सदी के मध्य, इटली 7 राज्यों में बंटा हुआ था और हैब्सबर्ग साम्राज्य के अधीन था।
                          2. सार्डिनिया-पिडमॉंट के शासक विक्टर इमैनुएल द्वितीय ने इटली को एकजुट करने की जिम्मेदारी ली।
                          3. प्रधानमंत्री काबूर ने फ्रांस से संधि कर 1859 में ऑस्ट्रिया को हराकर उत्तरी इटली को एकीकृत किया।
                          4. 1860 में गैरीबाल्डी ने "रेड शर्ट्स" सेना के साथ दक्षिण इटली और सिसिली को मुक्त कराया।
                          5. 1861 में विक्टर इमैनुएल द्वितीय को इटली का राजा घोषित किया गया और 1871 में रोम को भी इटली में मिला लिया गया।
                          सामाजिक विज्ञान (इतिहास)
                          CHAPTER 1 : यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय CLICK HERE
                          Avaliable
                          CHAPTER 2 : भारत में राष्ट्रवाद CLICK HERE
                          Avaliable
                          CHAPTER 3 : भूमंडलीकृत विश्व का बनना CLICK HERE
                          Avaliable
                          CHAPTER 4 : औद्योगिकीकरण का युग CLICK HERE
                          Avaliable
                          CHAPTER 5 : मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया CLICK HERE
                          Avaliable
                          Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.