Page Not Upload Only View Admin
कक्षा 10 | सामाजिक विज्ञान | बोर्ड परीक्षा 2025 |
---|---|---|
modal paper का प्रश्न |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
31. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते है ?
उत्तर : राष्ट्रवाद किसी देश की सामूहिक पहचान है, जो इतिहास, परंपरा, भाषा और संस्कृति के आधार पर लोगों को जोड़ती है और देश के प्रति गर्व व समर्पण की भावना पैदा करती है।
32. साइमन कमीशन का गठन क्यों किया गया था ?
उत्तर : साइमन कमीशन का गठन 1927 में ब्रिटिश सरकार ने 1919 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत हुए सुधारों की समीक्षा और भविष्य के सुधारों के सुझाव देने के लिए किया थ।
33. मानव निर्मित संसाधन के पांच उदाहरण दे ?
उत्तर : मानव निर्मित संसाधनों के पांच उदाहरण :-
- सड़कें
- भवन
- पुल
- वाहन
- मशीनें।
34. जैव विविधता क्या है ?
उत्तर : वन्य जीवन और कृषि फसलों में जो इतनी विविधता पाई जाती है उसे जैव विविधता कहते हैं।
35. सामुदायिक सरकार किसे कहते है ?
उत्तर : सामुदायिक सरकार वह होती है जिसमें अलग-अलग समुदायों को अपनी भाषा, संस्कृति और धार्मिक मामलों को खुद संभालने का अधिकार होता है। जैसे, बेल्जियम में अलग-अलग भाषी समुदायों के लिए अलग-अलग सरकारें हैं।
36. शहरीकरण किसे कहते है ?
उत्तर : किसी गाँव का शहर या कस्बे के रूप में विकसित होने की प्रक्रिया को शहरीकरण कहते हैं।
37. राष्ट्रीय आय की परिभाषा दीजिए ?
उत्तर : जब कुल राष्ट्रीय आय को कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो राशि प्राप्त होती है उसे प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।
38. बाजार का क्या अर्थ है ?
उत्तर : किसी भी स्थान पर जहाँ विक्रेता और खरीदार सामान का खरीदने और बेचने का काम करते हैं, उसे बाजार कहा जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
39. कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभाव का वर्णन करें ?
उत्तर : प्रथम विश्व युद्ध का कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रभाव:-
- युद्ध से पहले, पूर्वी यूरोप विश्व बाजार में गेहूँ की मुख्य आपूर्ति करने वाला क्षेत्र था।
- युद्ध काल में गेहूँ की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने गेहूँ का उत्पादन बढ़ा दिया।
- युद्ध के बाद, पूर्वी यूरोप में गेहूँ की उपज में सुधार हुआ।
- गेहूँ का अधिक उत्पादन होने के कारण, विश्व बाजार में इसकी अधिकता हो गई।
- गेहूँ के दाम गिर गए, जिससे किसानों की आय में कमी आई और वे भारी कर्ज में डूब गए।